
Jamshedpur : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल परिसर की पार्किंग में सोमवार दोपहर एक युवक का शव पाया गया. मृतक की पहचान काशीडीह निवासी राजकुमार के रूप में की गई है. राजकुमार का इलाज अस्पताल में ही चल रहा था. इधर शव मिलने की सूचना मिलने पर होम गार्ड के जवानों ने इसकी जानकारी साकची पुलिस को दी.
पुलिस शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई कर रही है. बताया जाता है कि काशीडीह निवासी राजकुमार का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा था. वह अस्पताल की पार्किंग में ही सोया हुआ था. परिजन पार्किंग में उसे खाना खिलाने आते थे. आज दोपहर परिजन उसे खाना खिलाने पहुंचे पर राजकुमार नहीं उठा. जिसके बाद परिजनों ने होमगार्ड के जवानों को जानकारी दी.
ये भी पढ़ें- SARAIKELA : आदित्यपुर के बंतानगर में चोरी के मामले का खुलासा,15 लाख के जेवर व 10 हजार रुपये के साथ दो गिरफ्तार




