JharkhandRanchiTOP SLIDER

बिना टेंडर फाइनल हुए सज गये राजभवन और पुराना विधानसभा गेट

Ranchi: राज्य बिजली बोर्ड के टेंडर के नाम पर मनमानी आम बात है. ऐसा ही ताजा मामला छठ और दीपावली के नाम पर है. पिछले दिनों विद्युत कार्यापालक अभियंता रांची की ओर से विज्ञापन निकाला गया. विज्ञापन के जरिये राजभवन, पुराना विधानसभा गेट समेत अन्य सरकारी आवासों में विद्युत सज्जा करने की बात की गयी.

विज्ञापन के अनुसार दो नवंबर को टेंडर खोलने की बात की गयी है. जबकि वर्तमान में पुराना विधानसभा गेट, राजभवन, मुख्यमंत्री आवास समेत अन्य सरकारी भवन सज कर तैयार हैं.

इसे भी पढ़ें:झारक्राफ्ट आउटडेटेड प्रोडक्ट न बनाये, सिल्क आधारित उत्पाद बनाने पर अधिक फोकस करे: मुख्यमंत्री

क्या है विज्ञापन की शर्तें

विज्ञापन की शर्तों की मानें तो एक नवंबर तक टेंडर किया जाना है. टेंडर खोलने की तारीख दो नवंबर तय की गयी है. इसी दिन एक बजे तक टेंडर फाइनल किया जायेगा.

इस विज्ञापन के अनुसार राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, विधानसभा, हाइकोर्ट के न्यायाधीशों के आवास, लोकायुक्त आवास समेत अन्य भवनों में अस्थायी विद्युतकरण किया जाना है.

इसे भी पढ़ें:अस्पताल से घर भाग जा रहे कोरोना के मरीज, मोबाइल भी मिल रहा ऑफ

किसी ने नहीं दिया जवाब

इस संबध में उर्जा सचिव से लेकर चीफ इंजीनियर तक से जवाब मांगा गया लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया. उर्जा सचिव अविनाश कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है. ऐसा कुछ होने पर मामले की जानकारी ली जायेगी.

चीफ इंजीनियर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मामले में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर से बात कीजिये, मामले की जानकारी नही है. कार्यपालक सुगिया मिंज ने कहा कि इतनी जानकारी कहां से है, इस तरह से फीडबैक मांग रहे हैं?

इसे भी पढ़ें:पाटलिपुत्र बिल्डर्स की 2 करोड़ 62 लाख रुपये की संपत्ति ईडी ने की जब्त, रांची के दो प्लॉट भी शामिल

Related Articles

Back to top button