Jamshedpur

चक्रधरपुर से लापता अदिति का शव संजय नदी से बरामद, दोस्त सावन का पता नहीं

Chakradharpur : स्कूल के साथी सावन के साथ रविवार की शाम स्कूटी से निकली चक्रधरपुर भालियाकुदर की अदिति साधु (16) का शव चक्रधरपुर पुलिस ने सोमवार की दोपहर संजय नदी के बोड़दा घाट से बरामद किया है. अभी तक  सावन कुमार तियू (17) का पता नहीं चल सका है. पुलिस ने घटनास्थल से स्कूटी को भी बरामद कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद शव का पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मधुसूदन स्कूल में पढ़ती थी अदिति

अदिति के बारे में लोगों ने बताया कि दोनों एक साथ एक ही मधुसूदन स्कूल में  पढ़ते थे. दोनों में अच्छी दोस्ती थी. दोनों रविवार की शाम को स्कूटी से निकले थे. इसके बाद दोनों को संजय नदी के बोड़दा घाट के पास भी बैठे हुए लोगों ने देखा था.

मोबाइल का अंतिम लोकेशन बोड़दा घाट बताया

चक्रधरपुर पुलिस ने जब मोबाइस को ट्रेस किया, तब अंतिम लोकेशन बोड़दा घाट बताया. इसके पहले ही सोमवार की दोपहर लोगों ने शव नदी के झाड़ी में होने की सूचना पुलिस को दी थी. सावन के पिता नारायण सिंह ट्रेन चालक हैं.

अदिति के पिता धनबाद के हैं रहने वाले

आदिति के पिता जीतेन कुमार धनबाद धोबीडीह के रहने वाले हैं. जीतेन की पत्नी भी धनबाद में ही नौकरी करती हैं. दो दिनों पूर्व ही उन्होंने दुर्गापूजा को लेकर बेटी को कपड़े खरीदकर दिए थे.

इसे भी पढ़ें- धनबाद जज मौत मामले में सीबीआई ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में किया पेश, आरोपी बदल रहे हैं अपना बयान

Related Articles

Back to top button