Sports

रैना ने कहा- धोनी खेल सकते हैं अगला मैच

Hyderabad : कार्यवाहक कप्तान सुरेश रैना ने कहा कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अगला मैच खेल सकते हैं जो पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ छह विकेट से मिली हार में टीम का हिस्सा नहीं थे. धोनी कमर के दर्द की वजह से पिछली मैच नहीं खेले और रैना ने कप्तानी की थी.

इसे भी पढ़ें- 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान आज, EVM में कैद हो जाएगी इन नेताओं की किस्मत

टीम के लिए खतरे की घंटी थी हार : रैना

मैच के बाद रैना ने कहा कि उनकी कमर में जकड़न है. अब बेहतर महसूस कर रहे हैं और अगला मैच खेल सकते हैं. उन्होंने कहा कि यह हार टीम के लिए खतरे की घंटी थी. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह अच्छी खतरे की घंटी थी.

पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम पांच विकेट पर 132 रन ही बना सकी. जिसे सनराइजर्स ने 19 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. रैना ने कहा कि हमने अच्छा स्कोर नहीं बनाया और विकेट गंवाते रहे. हमने बीच में कई विकेट गंवा दिए जिससे मैच हाथ से निकल गया. हमें बड़ी साझेदारियां बनानी चाहिये थी. हम 30 रन पीछे रह गए.

मैन ऑफ द मैच डेविड वार्नर ने दर्शकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यहां दर्शक भारी तादाद में हमारा समर्थन कर रहे थे. यह अद्भुत था. मैं अपने परिवार और दुनिया भर में अपने प्रशंसकों को धन्यवाद देता हूं.

इसे भी पढ़ें- बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर मतदान, चुनावी मैदान में 68 उम्मीदवार 

Related Articles

Back to top button