National

मुंबई : रनवे पर फिसला SpiceJet का विमान, कोई हताहत नहीं

Mumbai : मुंबई में सोमवार से जारी मूसलाधार बारिश के कारण जयपुर से आ रहा ‘स्पाइसजेट’ का एक विमान मुंबई हवाई अड्डे के मुख्य रनवे से फिसलते हुए उससे नीचे उतर गया. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.

सेकेंडरी रनवे से विमानों का परिचालन जारी

सूत्रों ने बताया कि घटना सोमवार देर रात की है, जब जयपुर से मुंबई आ रहा ‘स्पाइसजेट’ का विमान एसजी6237 मुख्य रनवे से फिसलते हुए उससे नीचे उतर गया था.

उन्होंने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं. मुख्य रनवे को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है. फिलहाल हवाई अड्डे के ‘सेकेंडरी रनवे’ से विमानों का परिचालन जारी है.

घटना के कारण विमानों को दूसरे हवाई अड्डों की ओर मोड़ना पड़ा

सूत्रों ने बताया कि घटना के कारण कई उड़ानों को अहमदाबाद और बेंगलुरु भेजा गया है.
सियोल से आ रहे ‘कोरियन एअर’ के विमान केई655 को अहमदाबाद, फ्रैंकफुर्त से आ रहे ‘लुफ्थांसा’ के विमान एलएच756 और बैंकाक से आ रहे ‘एअर इंडिया’ के विमान एआई331 के मार्गों को भी अन्य हवाई अड्डों की ओर मोड़ना पड़ा.

Related Articles

Back to top button