Uttar-Pradesh

यूपी में बारिश ने बरपाया कहर, 49 लोगों की मौत, 42 घायल

Lucknow : देशभर में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है. बारिश की वजह से लोगों को काफि परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कहीं रास्ते में जल जमाव के कारण आवागमन प्रभावित हुआ है तो कहीं दीवार गिरने से लोगों की मौत की खबर आ रही है. इस बारिश ने सबसे ज्यादा कहर उत्तर प्रदेश में बरपाया है. यहां तूफान और बारिश की वजह से 49 लोगों की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि विभिन्न हिस्सों में गुरुवार से लगातार हो रही बारिश से 49 लोगों की मौत हो गयी है. जबकि 42 लोग घायल हो गए हैं. सबसे ज्यादा मौतें सहारनपुर में हुई हैं. यहां कुल 11 लोगों की जान गयी है.

इसे भी पढ़ें- रांची डीसी ने कहा पहाड़ी मंदिर को लेकर मेकॉन ने कोई चिट्ठी नहीं लिखी, न्यूज विंग अपनी खबर पर कायम

अधिकारियों को बचाव कार्यों में तेजी बरतने का निर्देश

राहत आयुक्त कार्यालय के प्रवक्ता के मुताबिक पिछले दो दिनों में अब तक 49 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. सबसे ज्यादा 11 लोगों की मौत सहारनपुर में हुई है. बारिश से संबंधित घटनाओं में 42 लोग घायल हुये हैं जिनमें आगरा, मेरठ और सहारनपुर में पांच-पांच लोग घायल हुए हैं. सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के सभी जिलों के आला अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिये हैं. उन्होंने अधिकारियों से प्रभावित इलाकों का दौरा करने और राहत और बचाव कार्यों में तेजी बरतने के निर्देश दिये हैं.

इसे भी पढ़ें- अशोक नगर : नोटिस-नोटिस का गेम खेल रहा है रांची नगर निगम

कहां कितने लोगों की हुई मौत

उन्होंने बताया कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से मिली जानकारी के अनुसार आगरा और मेरठ में छह-छह, मैनपुरी में चार, कासगंज में तीन, बरेली, बागपत और बुलंदशहर में दो-दो लोगों की मौत हुई है. वहीं, कानपुर देहात, मथुरा, गाजियाबाद, हापुड़, रायबरेली, जालौन,जौनपुर, प्रतापगढ़, बांदा, फिरोजाबाद, अमेठी, कानपुर नगर तथा मुजफ्फरनगर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है.

इसे भी पढ़ें- जनता को बेवकूफ मत बनाइए डीसी साहब, मेकॉन ने आपको सात पत्र लिखकर कहा – करा लें पहाड़ी मंदिर की मरम्मती

इसे भी पढ़ें- विभागों ने खर्च कर दिये 29,449 करोड़, पर नहीं दे पा रहे उपयोगिता प्रमाणपत्र, एजी ने जतायी आपत्ति

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button