JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

रेल यात्रियों को नहीं मिल रहा जेनरल टिकट, 14 से चलेगी रांची- बोकारो ट्रेन उसमें मिलेगी यह सुविधा

रेलवे बोर्ड के निर्देश के बाद जेनरल टिकट की बिक्री हो गयी है बंद

Ranchi : रेलवे बोर्ड के आदेश के बाद राज्य के रेलवे स्टेशनों पर जेनरल टिकट नहीं मिल रहा है. इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. कुछ दिन पहले रेलवे बोर्ड की ओर से सभी रेल मंडलों को सूचना दी गयी थी कि जेनरल टिकट नहीं मिलेंगे. ऐसे में यात्रियों के बीच काफी कंफ्यूजन है.

सीपीआरओ नीरज कुमार ने बताया कि कोई भी यात्री रिजर्वेशन के जरिये ही यात्रा कर सकता है. अनरिज्वर्ड टिकट लेकर यात्रा करने की सुविधा अभी नहीं है. ऐसे में यात्रियों को रिजर्वड सीटों पर बुकिंग के बाद ही यात्रा कर सकते है. बुकिंग आईआरसीटीसी और पीआरएस काउंटर के जरिये हो रही है. फिलहाल राज्य से चलने वाली ट्रेनों में अनरिज्वर्ड बुकिंग नहीं की जा रही है.

ट्रेन संख्या 58033 का परिचालन होगा शुरू : सीपीआरओ नीरज कुमार

रांची बोकारो ट्रेन के लिये होगी जेनरल बुकिंग: रेल मंडल की ओर से 14 दिसंबर से जेनरल टिकट बिक्री होगी. ये टिकट रांची बोकारो ट्रेन के लिये शुरू होगी. जिसकी ट्रेन संख्या 58033 है. ट्रेन कम दूरी की है. वहीं लोकल है इसके लिये जेनरल टिकट की सुविधा है. सीपीआरओ नीरज कुमार ने बताया कि ट्रेन का परिचालन 14 दिसंबर से होगा. जो हर दिन रांची से बोकारो के बीच चलेगी. ट्रेन रांची रेलवे स्टेशन से खुलेगी. बता दें लॉकडाउन के बाद से बंद हुए ट्रेनों को रेलवे बोर्ड की ओर से धीरे धीरे शुरू किया जा रहा है. रांची बोकारो ट्रेन नियमित चलेगी. क्योंकि बोर्ड की ओर से इसके परिचालन की तारीख तय नहीं की गयी है.

Related Articles

Back to top button