Koderma

कोडरमा: इलेक्ट्रो कास्टिंग फैक्ट्री में टैक्स चोरी को लेकर हुई छापेमारी

Koderma: जिले के झुमरीतिलैया स्थित तिलैया बस्ती के साईं इलेक्ट्रो कास्टिंग फैक्ट्री में भारत सरकार के डीजी जीएसटी इंटेलीजेंस, बिहार की टीम ने शुक्रवार को छापा मारा. टीम में बिहार जीएसटी के डायरेक्टर जेनरल के अलावे कई बड़े पदाधिकारी शामिल थे. वहां भारी संख्या में पुलिस जवान भी तैनात किये गए हैं. छापेमारी टीम फैक्ट्री के ऑफिस में जीएसटी से संबंधित वित्तीय लेखा जोखा का जांच कर रही है. छापेमारी के दौरान शामिल अधिकारियों ने मीडिया को किसी भी तरह की जानकारी देने से इंकार किया. वहीं फैक्टरी में प्रवेश करने वाले इवनिंग शिफ्ट के मजदूरों को बाहर रखा गया. फैक्ट्री से बाहर निकलने वाले मजदूरों के साथ पूछताछ कर बाहर जाने दिया. जानकारी के अनुसार फैक्ट्री मैनजमेंट से जुड़े लोगों का मोबाईल छापेमारी टीम ने जप्त कर लिया है. छापेमारी टीम के अधिकारी दो इनोवा कार से फैक्ट्री पहुंचे. जबकि ट्रैवलर वाहन से दर्जन भर पुलिस जवान पहुंचे थे. टीम के साथ महिला पुलिस जवान भी शामिल थी. मीडिया को देखते ही टीम जिस वाहन से आई थी, उसे फैक्ट्री के अंदर ले गए. जानकारी के अनुसार छापेमारी टीम जिस इनोवा वाहन से आई थी, उस वाहन पर लगे बोर्ड को ढक रखा था. इधर सूत्रों ने बताया कि कर वंचना का यह मामला कई करोड़ों का है और इसी की जांच भी चल रही है.

Electro Casting Factory Koderma

Related Articles

Back to top button