
Koderma: वन प्रमंडल पदाधिकारी कोडरमा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर वन प्रक्षेत्र अधिकारी डोमचांच रविंद्र कुमार के नेतृत्व में अमरेंद्र कुमार, इस्लाम अंसारी, अजीत कुमार, जयसवाल, प्रवीण कुमार, राजेश यादव, राजेश शर्मा वन रक्षियों का टीम बनाकर डोमचांच वन क्षेत्र के ग्राम मसमोहना के तुरिया टोला मे छापेमारी की गयी. वहां अवैध आरा मिल का संचालन किया जा रहा था जिसे शुक्रवार को ध्वस्त करते हुए आरा मिल का पार्ट का जनरेटर, शीशम का वोटा दो पीस, सिमर का वोटा दो पीस, अकाशिया 8 पीस, सिमर पटरा 10 पीस यदि सभी आरा मिल सामानों को जप्त किया गया. वहीं रविंद्र कुमार ने बताया कि इसका संचालन मसमोहना निवासी किशुन देव यादव पिता स्व एतवारी यादव द्वारा किया जा रहा था जिस पर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: राज्यपाल ने की अनुशंसा- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द, निर्वाचन आयोग जारी करेगा अधिसूचना




