Giridih

गिरिडीह-देवघर रोड के होटल नीलकमल में छापेमारी, 4 लाख कीमत के 10 टन छड़ बरामद

Giridih: गिरिडीह-देवघर के मेन रोड स्थित नीलकमल होटल में बेंगाबाद पुलिस ने छापेमारी कर करीब 10 टन छड़ बरामद किया है. सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में बेंगाबाद थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने पुलिस जवानों के साथ सोमवार दोपहर होटल नीलकमल में छापेमारी की.

होटल के पिछले हिस्से बरामद करीब 10 टन टीएमटी सरिया की कीमत बाजार मूल्य के अनुसार चार लाख 20 हजार बतायी जा रही है. पुलिस की छापेमारी होते ही होटल संचालक फरार होने में सफल रहा. जिसकी तलाश बेंगाबाद पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़ेंः600 रुपये की करीब 5 लाख साड़ियां, लागत 30 करोड़, वही कंपनी करेगी सप्लाई जिसका टर्न ओवर 1000 करोड़ 

ट्रेलर में लदे छड़ की चोरी

एसडीपीओ जीतवाहन ने बताया कि कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई. हालांकि, होटल संचालक के भागने के बाद पुलिस अब स्थानीय लोगों से जानकारी ले रही है कि होटल किसका है, और किस छड़ का स्टॉक है. जो होटल से बरामद किया गया है.

इधर एसडीपीओ उरांव ने बताया कि छड़ लदे ट्रेलर को काटकर छड़ की चोरी कर होटल नीलकमल में डंप किया जाता था. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि होटल से बरामद छड़ गिरिडीह के स्टील फैक्ट्री का है या.

किसी बाहर के स्टील फैक्ट्री का. छड़ के स्टॉक में किसी कंपनी का लेबल नहीं होने की बात कही जा रही है. हालांकि छड़ में कंपनी का मार्का मौजूद होने की बात कही जा रही है. जिसकी जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ेंःखस्ताहाल इकोनॉमीः आंकड़ों की हकीकत से मुंह छिपाकर खुद को ही छलने की कोशिश कर रही है सरकार

विभिन्न पहलुओं पर जांच

होटल से बरामद छड़ को लेकर एसडीपीओ उरांव अब यह भी जानकारी हासिल कर रहे हैं कि क्या होटल संचालक द्वारा ट्रेलर काटकर छड़ की चोरी क्यों की जाती थी?

होटल से किसी ठेकेदार को इन छड़ों की आपूर्ति की जाती थी, या गिरिडीह से बाहर किसी कारोबारी को चोरी के छड़ बेचे जाते थे. लिहाजा, एसडीपीओ हर बिंदु पर जांच कर मामले की जानकारी लेने में जुटे हुए है.

पुलिस की मानें तो होटल संचालक हर वैसे ट्रेलरों को काटकर छड़ों की चोरी किया करता था. जिस ट्रेलर में एक खास साईज के छड़ के स्टॉक लोड रहते थे.

इसे भी पढ़ेंःसीएम रघुवर दास का कुपोषण मुक्त अभियान और बच्चों का अंडा व आंगनबाड़ी सेविका

Related Articles

Back to top button