
New Delhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल और अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में बाढ़ की स्थिति को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और उनसे सहायता मांगी.
वायनाड से सांसद गांधी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के मुताबिक, उन्होंने प्रधानमंत्री से बात की और केरल खासकर वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित लोगों के लिए हर संभव सहायता की मांग की.
The flood situation in my parliamentary constituency, #Wayanad is grim. I’m monitoring the situation closely & have spoken to the Kerala CM and key Govt officials to expedite relief.
I will be reaching out to PM Modi as well to brief him & request Central Govt. assistance. pic.twitter.com/HWN8LXgE4h
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 8, 2019
इसे भी पढ़ें- केरल बारिश: कोच्चि एयरपोर्ट पर 11 अगस्त तक विमान परिचालन बंद
पीएम ने हर जरूरी सहायता का दिया भरोसा
उनके ट्विटर हैंडल पर कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने आपदा से प्रभावित लोगों के लिए हर जरूरी सहायता का भरोसा दिया है. इससे पहले देश कई हिस्सों और केरल में आई भयावह बाढ़ पर चिंता प्रकट करते हुए राहुल गांधी ने गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया था कि वे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आयें.
उन्होंने यह भी कहा था कि वह अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में बाढ़ की स्थिति और मदद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे.
I request Congress workers & leaders, citizens & NGOs working in Kerala to help with relief operations in flood hit areas of Wayanad.
I hope the State Govt will release a generous financial rehabilitation package to help those who’ve been impacted by the floods.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 8, 2019
कोच्चि एयरपोर्ट पर 11 अगस्त तक विमान परिचालन बंद
कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के रनवे में बाढ़ का पानी भर जाने के कारण यहां विमान परिचालन रविवार तक निलंबित रहेगा. हवाईअड्डा प्राधिकारियों ने एक बयान जारी करके कहा कि कोच्चि हवाईअड्डे पर रविवार दोपहर तीन बजे तक परिचालन बंद रहेगा.
इसे भी पढ़ें- प. बंगालः सरकारी स्कूल की परीक्षा में पूछा गया, जय श्रीराम के नारे से समाज पर क्या दुष्प्रभाव पड़ रहा है?
एयरपोर्ट के रनवे क्षेत्र में भरा पानी
कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (सीआईएएल) के प्रवक्ता ने बताया कि बाढ़ के कारण हवाईअड्डे के रनवे क्षेत्र में पानी भर गया है. इससे पहले, सीआईएएल ने गुरुवार रात को घोषणा की थी कि क्षेत्र में भारी बारिश के कारण शुक्रवार नौ बजे तक विमान परिचालन एहतियातन बंद रहेगा. हवाईअड्डे आ रहे विमानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया था.




