
Ranchi : रांची के नये उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने आज दिनांक 11 जुलाई 2022 को पदभार ग्रहण किया. समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उन्होंने पदभार ग्रहण किया. इस दौरान जिलास्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे. इस मौके पर छवि रंजन ने उन्हें शुभकामनाएं दी. पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि आज अति महत्वपूर्ण जिम्मेवारी ली है, पूरी कोशिश रहेगी कि प्रशासन के जितने भी तत्व हैं उन्हें समाहित करते हुए सभी संस्थाओं के बीच समन्वय बनाते हुए जनता की मांग और उम्मीदों को पूरा किया जा सके. उन्होंने कहा कि एडमिनिस्ट्रेशन के जितने भी गवर्नेंस इश्यू हैं, उनमें किसी तरह की कोताही न हो, ये प्राथमिकता रहेगी. उपायुक्त ने कहा कि जो अधिकारीगण है वह इन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा डिलीवर करें.

आम जनता के लिए प्रशासन का दरवाजा हमेशा खुला है : उपायुक्त
उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि सर्विस डिलीवरी प्रशासन का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है. आम जनता का कार्य नियत समय पर हो, बेवजह उन्हें कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े. आम जनता को सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए पूरी प्रक्रिया से अवगत कराते हुए लाभ दिलाने के लिए प्रशासन के दरवाजे हमेशा खुले हैं.
टीम भावना के साथ काम कर अपना बेस्ट डिलीवर करेंगे
उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि भारत सरकार और राज्य सरकार की जितनी भी संस्थाएं हैं, उनके बीच समन्वय स्थापित कर, सभी स्टेकहोल्डर को एक मंच पर लाकर सर्विस डिलीवरी का प्रयास होगा. उन्होंने कहा कि सभी कलिग का का महत्वपूर्ण रोल है हम टीम भावना के साथ काम करेंगे और अपना बेस्ट डिलीवर करेंगे.
2011 बैच के IAS अधिकारी हैँ राहुल
राहुल कुमार सिन्हा 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और पूर्व में आईपीएस अधिकारी भी रह चुके हैं. राहुल कुमार सिन्हा ने रांची में उपविकास आयुक्त के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी हैं.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में कोरोना: हर जिले में है व्यवस्था, फिर भी घट गई सैंपल टेस्टिंग की रफ्तार




