
Deoghar : नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले में सोमवार की रात हुए राहुल झा हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा किया है.
मंगलवार को इस बाबत जानकारी देते हुए एसपी अश्विनी सिन्हा ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल तीन प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में उज्ज्वल कुमार झा, नीतीश मिश्रा उर्फ छोटू और रवि केशरी का नाम शामिल है.
एसपी ने बताया कि इस हत्याकांड के खुलासे के लिए डीएसपी मंगल सिंह जामुदा के नेतृत्व में एक एसआइटी का गठन किया गया था. मामले में गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर हाथी पहाड़ स्थित एक खटाल से कांड में प्रयुक्त एक स्कूटी, एक लोडेड देशी कट्टा और एक जिंदा गोली भी बरामद किया गया है.
वहीं अवैध हथियार की बरामदगी के बाद कुंडा थाना में उज्ज्वल झा और नीतीश मिश्रा के विरुद्ध एक मामला भी दर्ज कराया गया है. इस कांड में शामिल अभियुक्त मौसम यादव और एक अन्य अभी फरार चल रहे हैं. पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
इसे भी पढ़ें :Jharkhand का नकारा सिस्टम 2 : नर्सों की बहाली को टाल दिया, अब खामियाजा भुगत रहे मरीज




