
Ranchi: पुंदाग के आइएसएम चौक के समीप रहने वाले मो महबूब आलम से एक मिस्त्री ने फर्नीचर बनाने के नाम पर 1.91 लाख रुपए लिये.
इसके बाद काम करने से इंकार कर लिया. इस संबंध में पीड़ित महबूब ने बढ़ई कोमेश्वर राणा के खिलाफ पुंदाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
पीड़ित के अनुसार, वह कैरियर काउंसिलिंग का काम करते हैं. उन्होंने अपने पुंदाग स्थित आवास में फर्नीचर बनवाने की योजना बनायी थी.
इसे भी पढ़ें :Jharkhand का नकारा सिस्टम 2 : नर्सों की बहाली को टाल दिया, अब खामियाजा भुगत रहे मरीज
आरोपी मिस्त्री से फर्नीचर बनाने के लिए 1.91 लाख रुपए में सौदा तय हुआ. उस समय मिस्त्री ने उनसे कहा था कि 25 दिन के भीतर काम पूरा कर हैंडओवर कर दिया जाएगा.
मिस्त्री ने 25 प्रतिशत काम पूरा किया. साथ ही किस्त में उनसे तय पूरी राशि 1.91 लाख रुपए भी ले ली. बाकी काम पूरा करने के लिए वह टाल-मटोल करने लगा.
दबाव बनाने पर आरोपी मिस्त्री ने काम करने से ही इंकार कर दिया. इसके बाद पीड़ित पुंदाग ओपी पहुंचे और मामला दर्ज कराया. इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें :Jharkhand का नकारा सिस्टम-1: कोरोना जांच के लिए कोबास मशीन खरीदने की फाइल पर महीनों बैठा रहा हेल्थ डिपार्टमेंट




