
New Delhi: देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. वहीं लॉकडाउन का चौथा चरण भी अपने अंतिम पायदान की ओर बढ़ रहा है, 31 मई को ये खत्म हो जायेगा.
ऐसे में राहुल गांधी ने एकबार फिर मोदी सरकार पर बड़ा हमला किया है. संक्रमण के बढ़ते केस के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने देश में लॉकडाउन को पूरी तरह से फेल बताया है, साथ ही मोदी सरकार ने आगे की रणनीति पूछी है.
इसे भी पढ़ेंःरांची के कोचिंग सेंटर लूट कथा-02 : जानिये फीस के मामले में किस तरह लूट रहे हैं रांची के कोचिंग संस्थान
‘पूरी तरह से फेल है लॉकडाउन’
लॉकडाउन के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को चौथी बार पत्रकारों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बात की. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस महासचिव ने कहा कि देश में लॉकडाउन पूरी तरह से फेल हो गया है.
India is the only country where the virus is exponentially rising and we are removing the lockdown. The aim and purpose of the lockdown has failed. India is facing the result of a failed lockdown: Rahul Gandhi, Congress #COVID19 pic.twitter.com/WsKBznGYq9
— ANI (@ANI) May 26, 2020
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने दो महीने पहले कहा था कि हम 21 दिन में कोरोना वायरस को हरा देंगे, लेकिन अब 60 दिन बाद हमारे देश में कोरोना वायरस तेजी से बढ़ रहा है और लॉकडाउन को हटाया जा रहा है.
राहुल बोले कि लॉकडाउन का मकसद पूरी तरह से फेल हो गया है. वायनाड सांसद ने कहा कि पीएम और उनके एडवायजरी स्टाफ ने ये उम्मीद नहीं की थी कि ऐसा हो जाएगा. केंद्र सरकार पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान पहला ऐसा देश है जो बीमारी के बढ़ते वक्त लॉकडाउन खत्म कर रहा है.
इसे भी पढ़ेंःजामताड़ा से मिला एक कोरोना पॉजिटिव मरीज, झारखंड में संक्रमितों की संख्या 408
‘आगे की रणनीति क्या होगी’
राहुल गांधी ने कहा कि लॉकडाउन के 4 स्टेज फेल हो चुका हैं, ऐसे में मैं सरकार से पूछना चाहता हूं कि आगे के लिए उसकी क्या रणनीति है. कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री से सवाल किया, ‘हम पूछना चाहते हैं कि अब आप की रणनीति क्या है? लॉकडाउन को आप किस तरह से देखते हैं? गरीबों, मजदूरों और एमएसएमई की कैसे मदद करेंगे? सरकार कहती है कि GDP का 10% पैकेज के रूप में दिया है मगर असल में 1 पर्सेंट ही मिला है.’
राहुल गांधी ने कहा, ‘हम कांग्रेस शासित राज्यों में गरीबों और किसानों को पैसे दे रहे हैं. लेकिन केंद्र सरकार की ओर से उचित मदद के बिना राज्य अपना कामकाज नहीं कर सकते.’ कांग्रेस सांसद ने कहा कि राज्यों के पीछे अगर केंद्र सरकार खड़ी नहीं होगी तो वे कोरोना से नहीं लड़ पाएंगे.
वही नेपाल और चीन के साथ जारी खींचतान को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि बॉर्डर पर जो हुआ है, इसके डिटेल्स सरकार को देश के सामने रखना चाहिए. अभी किसी को नहीं पता है कि क्या हुआ है, नेपाल के साथ क्या हुआ और लद्दाख में क्या हो रहा है. सरकार को देश के सामने रखना चाहिए.
इसे भी पढ़ेंःव्यंग्य : कोरोना पर लगातार बदलते सियासी हुक्म- नया टाइप का चीज़ आया है, सब तुक्का मार रहा है





Your site is very helpful. Many thanks for sharing!
I like this website very much, Its a very nice office to read and incur information.
I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
Like!! I blog quite often and I genuinely thank you for your information. The article has truly peaked my interest.