Uncategorized

बिहार में 9 नक्सली गिरफ्तार, हथियार बरामद

सासाराम: बिहार में नक्सल प्रभावित रोहतास जिले के बड्डी थाना क्षेत्र से पुलिस ने नौ संदिग्ध नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से कई हथियार और आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं। रोहतास जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक (अभियान) मोहम्मद सुहैल ने सोमवार को बताया कि यह अभियान पिछले दो दिनों से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नक्सलियों के खिलाफ चलाया गया। इस दौरान बड्डी थाना क्षेत्र के पनारीघाट गांव के पास से प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के नौ नक्सलियों गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान विंध्याचल चौधरी, विजय मुसहर, पप्पू यादव, मनोज यादव, उरांव, धुपन सिंह, बली राम, विजय राम और शिवमूरत राम के रूप में की गई है।

सुहैल ने बताया कि इन नक्सलियों के पास से तीन राइफल, दो देसी पिस्तौल, 43 गोलियां, 40 इलेक्ट्रानिक डेटोनेटर, बम बनाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री सहित अन्य कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button