Lead NewsNationalNEWSTOP SLIDER

जंतर-मंतर पर पुलिस व पहलवानों के बीच झड़प, कई हिरासत में

New Delhi: दिल्ली में जंतर-मंतर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दे रहे पहलवानों की बुधवार की देर रात पुलिस से झड़प हो गई. पहलवानों का आरोप है कि नशे में धुत्त होकर पुलिसकर्मियों ने मारपीट की और गाली गलौज की. दो पहलवानों के घायल होने की बात भी कही गई. इधर, पुलिस का कहना है कि सिर्फ मामूली विवाद हुआ था. जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है.

 

पुलिस के अनुसार आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती बेड लेकर धरना स्थल पहुंचे, उन्हें रोका गया तो विवाद शुरू हो गया. पुलिस ने सोमनाथ भारती समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया है. पहलवानों के अनुसार झड़प में विनेश फोगाट के भाई दुष्यंत का सिर फट गया और एक अन्य घायल हो गया. इधर, पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा है कि जो पदक हमने जीते हैं, वो हम भारत सरकार को लौटा देंगे. अगर देश का नाम रोशन करने पर भी ऐसा सलूक होता है, तो हमें ये पदक नहीं चाहिए.

 

मालूम हो कि पहलवान बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी के लिए 11 दिनों से धरने पर बैठे हैं. हंगामे के बाद पहलवानों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की. इस दौरान विनेश और साक्षी रोने लगीं. उम्मीद की जा रही है कि आज हंगामे पर बड़ी संख्या में लोग जुट सकते हैं. जाहिर है बाबल की पूरी आशंका है.

Related Articles

Back to top button