Lead NewsNational

राहुल गांधी ने कैप्टन सतीश शर्मा के पार्थिव शरीर को दिया कंधा, दिल्ली में हुई अंत्येष्टि

New delhi: कांग्रेस नेता कैप्टन सतीश शर्मा की अंत्येष्टि में पहुंचे कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया. कैप्टन सतीश शर्मा का अंतिम संस्कार शुक्रवार को दिल्ली में हुआ. बुधवार को गोवा में उनका निधन हो गया था. वह कैंसर से पीड़ित थे.

राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस पार्टी के विभिन्न वरिष्ठ नेताओं ने सतीश शर्मा को श्रद्धांजलि दी. कैपटन सतीश शर्मा को गांधी परिवार का करीबी माना जाते हैं. स्वर्गीय राजीव गांधी ने उन्हें राजनीति में लाया था. कैप्टन शर्मा नरसिंहराव की सरकार में 1993 से 1996 तक पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री भी रहे थे.

बाद में राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि मैं कैप्टन सतीश शर्मा के निधन की खबर को सुनकर बेहद दुखी हूं, उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना और हम उन्हें हमेशा याद रखेंगे. वह रायबरेली और अमेठी से तीन बार सांसद रहे, जबकि पहली बार 1986 में राज्यसभा के लिए चुने गए. आंध्र प्रदेश के सिकंदराबाद में 11 अक्तूबर, 1947 में जन्मे कैप्टन शर्मा ने 1991 में राजीव गांधी के निधन के बाद अमेठी से लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया.

Related Articles

Back to top button