
Ramgarh/Dhanbad : लोकसभा चुनाव 2019 के बीच राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर विवाद छिड़ गया है. विदेशी नागरिकता की शिकायत पर राहुल गांधी को केंद्र की ओर से नोटिस दिया गया है. जिसके बाद कई नेता व मंत्री इसे लेकर बात करते नजर आ रहे हैं.
इसी क्रम में केंद्रीय रेलवे एवं उर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने भी आश्चर्य व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ब्रिटेन के नागरिक हैं तो यह बहुत ही विचित्र बात है. क्योंकि देश के संविधान के अनुसार किसी दूसरे देश का नागरिक भारत का सांसद नहीं हो सकता है और इसीलिए यह देश के साथ धोखा है.
केन्द्रीय मंत्री गोयल ने रामगढ़ में केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के लिए एक चुनावी सभा संबोधित करने के बाद यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही.
इसे भी पढ़ेंः गैस रिसाव से दहशत में झरिया वासी, हजार की आबादी को खतरा
भारत में दोहरी नागरिकता का प्रावधान नहीं
गोयल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि एक ऐसी पार्टी जो देश की सत्ता पर 55 वर्ष तक काबिज रही और हाल में 2004 से 2014 तक भी सत्ता में रही है. उसके अध्यक्ष राहुल गांधी ब्रितानी नागरिक बनकर ब्रिटेन में निवेश कंपनी बनाते हैं.
इससे गलत संदेश जाता है क्योंकि भारत में दोहरी नागरिकता का प्रावधान नहीं है. इतना ही नहीं यदि वह ब्रितानी नागरिक हैं तो आखिर उन्होंने इसका खुलासा आज तक क्यों नहीं किया. उन्होंने झूठ बोलकर ब्रिटेन में अपनी कंपनी क्यों खोली?’’
सुबोधकांत पर मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग करने का लगाया आरोप
गोयल ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश एवं निर्देशों का गलत अर्थ जानबूझ कर निकाल कर उसका अपने फायदे के लिए उपयोग करने के मामले में गांधी की खिंचाई करते हुए कहा कि आखिरकार कांग्रेस अध्यक्ष को अपने झूठे बायानों के लिए सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगनी पड़ी.
गोयल ने रांची से कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय पर भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग करने का आरोप लगाया. और कहा कि छह मई को रांची में होने वाले लोकसभा चुनावों में यहां की जनता उन्हें सबक सिखयेगी.
इसे भी पढ़ेंःबाबा राइस मिल के मजदूर की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या
धनबाद में भी किया चुनावी सभा को संबोधित
पीयूष गोयल ने धनबाद के भूली में चुनावी सभा में महागठबंधन पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि महागठबंधन के लोग झारखंड को क्या दे सकते हैं. कोयला मंत्री ने सभा में कहा कि यदि महागठबंधन को सत्ता में लाते हैं तो स्थिति खतरनाक होगी. जिसे कविता के रूप में पेश करते हुए कहा उन्होंने कहा कि “ढीला काम, रस्ते जाम, लूटपाट सरेआम…गुंडे होंगे बलेगमा, देशद्रोही को मिलेगा इनाम…अर्थ व्यवस्था धड़ाम, फसल का नहीं मिलेगा पूरा दाम…महामलावटी आए तो विकास पर लग जाएगा पूर्ण विराम”.
गोयल ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने झारखंड को काफी कुछ दिया है. पीएम मोदी और रघुवर सरकार की योजनाओं की मंत्री ने विस्तार से जानकारी दी. साथ ही धनबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी पशपुतिनाथ सिंह के लिए वोट की अपील की.




