Crime NewsJharkhandRanchi

बाबा राइस मिल के मजदूर की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या

Ranchi : नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित बाबा राइस मिल में काम करने वाले मजदूर मोहन दास की बड़ी बेरहमी से लाठी डंडे से पीट कर हत्या कर दी गई. मोहन दास की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके साथ काम करने वाले उसके साथी ने ही की है. आरोपी का नाम तिर्की सेन मुर्मु बताया जा रहा है. वहीं घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी तिर्की को गिरफ्तार कर लिया वहीं मोहन के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. बताया जा रहा है कि  मजदूर और आरोपी दोनों जामताड़ा के रहने वाले हैं.

इसे भी पढ़ेंः पलामू: प्रत्याशियों की किस्मत वज्रगृह में सील, 23 को आयेंगे नतीजे 

आपसी विवाद के कारण हुई हत्या

मिली जानकारी के अनुसार मोहन दास और आरोपी तिर्की सेन बाबा राइस मिल में ठेकेदार के अंदर मजदूरी करते थे. दोनों मिल में बनी रूम में एकसाथ रहते भी थे. बुधवार की देर शाम दोनों मिल से कुलगू बस्ती में शराब पीने गए जहां से लौटते समय दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई. बहस इतनी ज्यादा बढ़ गयी कि गुस्से में तिर्की ने डंडे से पीट कर मोहन दास की हत्या कर दी.

आरोपी गिरफ्तार

मोहन की हत्या करने के बाद तिर्की मौके से फरार हो गया. लेकिन पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही उसके पास से वह डंडा भी बरामद किया जिससे हत्या की गयी थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मृतक के परिजनों को घटना की सूचना भी दे दी है.

Related Articles

Back to top button