
Indore: मशहूर शायर राहत इंदौरी नहीं रहे. इंदौर के अरविंदो अस्पताल में मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली. वह 70 वर्ष के थे.
राहत कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. उसके बाद से अरविंदो अस्पताल में ही इलाजरत थे. उनके निधन की खबर से साहित्य जगत में शोक की लहर फैल गयी है. देश भर में संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं.
बता दें कि राहत इंदौरी ने खुद कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी टि्वटर पर दी थी.
ट्विटर पर उन्होंने लिखा था- ‘कोविड के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है. ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूं, दुआ कीजिये जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं. एक और इल्तेजा है, मुझे या घर के लोगों को फोन ना करें, मेरी ख़ैरियत ट्विटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी.’
कोविड के शरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है.ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूँ
दुआ कीजिये जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूँएक और इल्तेजा है, मुझे या घर के लोगों को फ़ोन ना करें, मेरी ख़ैरियत ट्विटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी.
— Dr. Rahat Indori (@rahatindori) August 11, 2020
अलग अंदाज से शायरी करने वाले इंदौरी ने बेबाक तरीके से देश के मसलों पर शायरी की थी. उन्होंने मोदी सरकार पर भी कटाक्ष किये थे.
इसे भी पढ़ें – उपलब्धता पर्याप्त फिर भी उपभोक्ता झेल रहे लोड शेडिंग की मार, घंटों गुल रहती है बिजली





bookmarked!!, I like your blog!
Thanks for fantastic info I was looking for this info for my mission.
Thanks so much for the blog post.
I like the valuable information you provide in your articles.
Like!! Great article post.Really thank you! Really Cool.