JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

17 महीने बाद सीए सुमन कुमार को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

Ranchi : मनी लाउंड्रिंग मामले की मुख्य आरोपी निलंबित आइएएस पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गयी है. 17 महीने से जेल में बंद सुमन कुमार को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस ए एस बोपन्ना और जस्टिस पीएस नरसिंम्हा की बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए अंतरिम जमानत दी है. 6 सप्ताह बाद मामले की सुनवाई होगी. बता दें कि झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस गौतम चौधरी की कोर्ट ने सीए सुमन को जमानत देने से इनकार कर दिया था. मेडिकल ग्राउंड पर हाइकोर्ट में जमानत की गुहार लगायी थी. उसकी डिस्चार्ज पिटिशन को भी दिसंबर 2022 में ईडी कोर्ट ने खारिज कर दिया था.

सुमन के ठिकाने से ईडी ने बरामद किये थे 19.76 करोड़ रुपये

अवैध खनन के मामले में पिछले साल 6 मई को पूजा सिंघल व इनके सहयोगियों से जुड़े ठिकानों पर ईडी ने एक साथ छापेमारी की थी. पूजा सिंघल के चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार के ठिकाने से 19.76 करोड़ रुपये की बरामदगी हुई थी. इसके बाद ईडी ने सुमन कुमार को रिमांड पर लेकर 14 दिनों तक पूछताछ की थी. 11 मई को तत्कालीन खान सचिव पूजा सिंघल को भी ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था. सुमन कुमार ने ईडी को पूछताछ में बताया था कि पूजा सिंघल के निर्देश पर अवैध खनन व मनरेगा घोटाले के कमीशन के रुपये जिलों से संबंधित डीएमओ व खनन के कारोबारियों से वसूले और अधिकारियों तक पहुंचाया.

इसे भी पढ़ें – झारखंड में भ्रष्ट ब्यूरोक्रेट्स रूपी घोड़े को चरने की मिली है छूट, ED के आग्रह के बाद भी नहीं दर्ज हो रही एफआइआर: BJP

Related Articles

Back to top button