National

राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल, भाजपा ने  पूछा, कहां की नागरिकता है

NewDelhi : लोकसभा चुनाव में अमेठी से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे  ध्रुव लाल के वकील रवि प्रकाश ने रिटर्निंग ऑफिसर के पास शिकायत  दर्ज कराई है की है कि राहुल गांधी ने ब्रिटिश नागरिकता ली थी,  इसलिए उनका नामांकन रद्द किया जाये.  खबरों के अनुसार उन्होंने ब्रिटेन में रजिस्टर्ड एक कंपनी के कागजात के आधार पर यह दावा किया है. साथ ही राहुल गांधी की शैक्षणिक योग्यता में त्रुटि का आरोप भी लगाया गया है.

भाजपा इस मुद्दे कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलावर हो गयी हे. कहा कि हमें तो अभी तक राहुल विंची ( इटली) की नागरिकता के बारे मे सुना था… यह पहली बार सुन रहे हैं. इसकी जांच होनी चाहिए. बता दें कि राहुल गांधी अमेठी के अलावा वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें – जस्टिस रंजन गोगोई पर यौन शोषण का आरोप- कुछ बड़ी साजिश हुई है पर्दे के पीछे

किसी समय वह ब्रिटिश नागरिक बने या नहीं?

इस संबंध में भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा राव ने  एक प्रेस कॉन्फेंस में कहा कि रिटर्निंग अधिकारी ने राहुल गांधी के वकील राहुल कौशिक से आपत्तियों पर जवाब मांगा, तो उन्होंने कहा कि उनके पास पर्याप्त जानकारी नहीं है . इसके लिए उन्होंने समय की मांग की.  जीवीएल ने कहा कि राहुल गांधी को 22 अप्रैल, सोमवार सुबह तक का समय दिया गया है.  भाजपा ने कहा कि    आश्चर्य की बात है कि उनकी नागरिकता को लेकर जो आपत्तियां जताई गयी हैं, उनका जवाब नहीं दिया गया है.

जीवीएल ने कहा, आज कांग्रेस और राहुल गांधी को जवाब देना होगा.  सवाल है कि राहुल गांधी भारत के नागरिक हैं या नहीं?  क्या किसी समय वह ब्रिटिश नागरिक बने या नहीं? 2004 के चुनाव शपथपत्र में उन्होंने कहा कि बैकऑफ्स लिमिटेड नाम की कंपनी में निवेश किया था.  2005 के इस कंपनी के एनुअल रिर्टन में इस कंपनी के कागजात में राहुल गांधी की नागरिकता को ब्रिटिश बताया गया है.  क्या राहुल गांधी उस समय ब्रिटेन के नागरिक थे? यह कानून का उल्लंघन है.  यदि कोई भारतीय दूसरे देश की नागरिकता ग्रहण करता है तो उसकी भारतीय नागरिकता खुद समाप्त हो जाती है.  नागरिकता समाप्त हो जाने के बाद आप भारत में चुनाव नहीं लड़ सकते हैं.

इसे भी पढ़ें – पीएम मोदी ने कहा, हिंदुओं के साथ आतंकी शब्द चिपकाने के लिए कांग्रेस ने की साजिश

Related Articles

Back to top button