West Bengal

दुर्गापुरः नाबालिग की हत्या में संवेदना जताने आये भाजपा के दो नेता आपस में भिड़े

Durgapur: नाबालिग बच्ची की ह्त्या मामले में संवेदना जताने गये भाजपा के दो नेता अंदरूनी कलह के कारण आपस में भीड़ गये. घटना पश्चिम बर्दवान जिला अध्यक्ष के सामने हुई. हालांकि इस विषय को जिला अध्यक्ष ने दबाने का प्रयास किया. गौरतलब हो कि फरीदपुर थाना अंतर्गत लाउदोहा के मामाकुठि इलाके में मंगलवार को आठ वर्षीया एक नाबालिग का शव पडोसी के घर से बरामद हुआ था.

इस घटना को लेकर इलाके में व्यापक तनाव फ़ैल गया था. घटना के बाद उसी दिन पुलिस ने आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. बुधवार को उसी नाबालिग के परिवार वालों के प्रति संवेदना जताने के लिए भाजपा के जिलाध्यक्ष लखन घुरुई सहित कई अन्य भाजपा नेता व समर्थक नाबालिग के घर पहुंचे. जहां जिलाध्यक्ष ने जानना चाहा कि वर्तमान में उस इलाके का देख-रेख कौन करता है.

इसे भी पढ़ेंः पलामू: 436 अवैध पारा शिक्षक मामले की जांच करेगी विधानसभा की समिति, गढ़वा विधायक के नेतृत्व में  समिति गठित

समझा-बुझाकर सलटाया विवाद

जवाब में कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाउदोहा मंडल के अध्यक्ष शारदा प्रसाद के नाम का उल्लेख किया. तभी भाजपा के वरिष्ठ नेता नकुल मंडल आगबबूला हो उठे. उन्होंने शारदा प्रासद पर तृणमूल के साथ जुड़े रहने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत जिलाध्यक्ष से की. इसके बाद ही नकुल मंडल और प्रसाद के बीच झगड़ा शुरू हो गया. हालांकि बाद में जिलाध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया.

जिलाध्यक्ष लखन घुरुई ने कहा की पार्टी जब बड़ी होती है तब पार्टी के अंदर थोड़ा-बहुत कहा-सुनी हो सकती है. भाजपा में अभी अन्य पार्टियों से काफी लोग आ रहे हैं. पार्टी के नियम-क़ानून  को सीखने में उन्हें थोड़ा वक्त लगेगा. यह कोई बड़ा विषय नहीं है. अपनों के बीच चर्चा कर सब ठीक हो जायेगा.

इसे भी पढ़ेंः इटकी की मेडिको सिटी और खूंटी की नॉलेज सिटी में डेवलप करें एजुकेशनल हब : मुख्य सचिव

Related Articles

Back to top button