JharkhandPalamu

पलामू: 436 अवैध पारा शिक्षक मामले की जांच करेगी विधानसभा की समिति, गढ़वा विधायक के नेतृत्व में  समिति गठित

Palamu: पलामू जिले के छतरपुर एवं नौडीहा बाजार प्रखंड के 436 पारा शिक्षकों की बहाली को अवैध घोषित किये जाने संबंधित मामले की जांच के लिए सरकार द्वारा विधानसभा की विशेष समिति गठित की गयी है. गढ़वा के भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी समिति के संयोजक तथा ध्यानाकर्षणकर्ता छतरपुर विधायक राधाकृष्ण किशोर के अलावा मनिका विधायक हरिकृष्ण सिंह, विधायक प्रकाश राम एवं देवेंद्र कुमार सिंह सदस्य बनाये गये हैं.

इसे भी पढ़ेंः इटकी की मेडिको सिटी और खूंटी की नॉलेज सिटी में डेवलप करें एजुकेशनल हब : मुख्य सचिव

विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया गया था

गौरतलब है कि विधानसभा में यह मामला विधायक श्री किशोर ने उठाया था. जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने विधानसभा की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियम 223 (1) के अधिन मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय विशेष समिति का गठन किया है. इस मामले को लेकर विधायक श्री किशोर द्वारा विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया गया था.

इसे भी पढ़ेंः बेरोजगारी का आलम, सुरक्षाकर्मियों ने सीएम से मांगी इच्छा मृत्यु की इजाजत

विधानसभा में नहीं मिले सवालों के सटीक जवाब

श्री किशोर ने शिक्षामंत्री से जानना चाहा था कि उक्त दोनों प्रखंडों के पारा शिक्षकों से प्रखंड शिक्षा समिति के अनुमोदन से संबंधित दस्तावेज की मांग जांच समिति द्वारा किये जाने तथा पारा शिक्षकों द्वारा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जाने के आधार पर उन्हें अवैध घोषित किये जाने का क्या औचित्य है?

जब कि अनुमोदन से संबंधित दस्तावेज सरकारी दस्तावेज है, जो पारा शिक्षकों के पास नहीं हो सकता. श्री किशोर के सवालों का सटीक जवाब नहीं मिलने और सदन की भावना को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने जांच के लिए विधानसभा की विशेष समिति बनाने की घोषणा की.

इसे भी पढ़ेंः धनबादः नगर निगम में 13.66 लाख का लेबर घोटाला करनेवाले तीन कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज 

Related Articles

Back to top button