JharkhandRanchi

पल्स पोलियो अभियान : झारखंड में 24444 बूथों पर दी गई पोलियो की खुराक

Ranchi: पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अरुण कुमार सिंह ने की. उन्होंने चार दिन के एक बच्चे को पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान की शुरुआत की. 4 दिन के बच्चे राजीव कुमार को स्वर्णजयंती नगर मधुकम में दवा पिलाई गई. इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड के अलावा देश में 2011 के बाद से कहीं भी पोलियो का एक भी मरीज सामने नहीं आया है. यह हमारे लिए बड़ी बात है. इसलिए पोलियो की दवा जितनी बार भी पिलाई जाए तो अपने बच्चों को बूथ पर जरूर ले जाए. अगर कोई बच्चा छूट जाता है तो उसके लिए भी 28 फरवरी और 1 मार्च को डोर टू डोर अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि राज्य में 24 हजार 444 बूथ बनाए गए हैं. जहां पर बच्चों को दवा पिलाई जा रही है.

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय गृहमंत्री को लिखा पत्र,कहा- यूक्रेन में फंसे झारखंडियों को सुरक्षित वापसी के लिये आवश्यक कदम उठायें

रांची में 5 लाख से अधिक बच्चे

रांची में 4219 बूथ बनाए गए है. जहां 5,09,133 बच्चों को पोलियो ड्रॉप देने का लक्ष्य रखा गया है. हर टीम में सुपरवाइजर, सहिया, आंगनबाड़ी सेविकाओं को रखा गया है.  राज्य में 59 लाख बच्चे है, जिन्हें पोलियो की दवा दी जानी है. इसके लिए 24,444 बूथ बनाए गए है.

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय गृहमंत्री को लिखा पत्र,कहा- यूक्रेन में फंसे झारखंडियों को सुरक्षित वापसी के लिये आवश्यक कदम उठायें  

Related Articles

Back to top button