ChaibasaJamshedpurJharkhand

Jamshedpur: जनता दरबार की जानकारी जनता को नहीं, जमशेदपुर प्रखंड के जनप्रतिनिधियों की लापरवाही आई सामने

Jamshedpur : जनप्रतिनिधियों की लापरवाही की वजह से जनता दरबार में जनता नदारद रही. विदित हो कि प्रत्येक सोमवार को प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन करना है. ऐसा दिशा- निर्देश उपायुक्त विजय जाधव ने दिया है ताकि आम जनता का काम एक ही स्थान पर हो जाए. लेकिन जनप्रतिनिधि जिनकी यह जिम्मेवारी बनती है क‍ि अपने पंचायतों में जनता को बताएं क‍ि जनता दरबार का आयोजन प्रत्येक सोमवार को प्रखंड कार्यालय में होता है. जुगसलाई सह गोलमुरी प्रखंड में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन था. कुल 17 विभाग के प्रतिनिधि अपने-अपने टेबल पर बैठे थे, लेकिन जनता के नहीं आने के कारण सबके रजिस्टर खाली थे. न्यूजविंग संवाददाता ने इस बाबत विभिन्न विभागों के आए प्रतिनिधियों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि जनता को शायद जनता दरबार की जानकारी नहीं है इसलिए जाति, आवासीय, जन्म – मृत्यु और वृद्धा व विधवा पेंशन के अलावा कोई भी आवेदन किसी टेबल पर नहीं आया. वैसे इक्‍का-दुक्‍का लोग प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की जानकारी लेने आए थे जो उद्योग विभाग के अंतर्गत आता है.
जनता दरबार में मनरेगा जॉब कार्ड, स्वास्थ्य विभाग, जेएसएलपीएस कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, सांख्यिकी विभाग, सर्वजन पेंशन योजना, अंचल कार्यालय, श्रम एवं उद्योग विभाग, कृषि एवं सहकारिता विभाग, बाल विकास, जल संसाधन विभाग, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, आपूर्ति विभाग प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के लगभग 17 विभाग के टेबल लगे हुए थे लेकिन जनता नदारद थी. मुखिया जमुना हांसदा प्रखंड कार्यालय में दिखीं. उनसे पूछा गया क‍ि आपके पंचायत से कितने लोग जनता दरबार से लाभान्वित हुए हैं तो उन्होंने कहा क‍ि हमारे पंचायत में ही सारे काम हो जाते हैं. अन्‍य व‍िभागों के प्रत‍िन‍िध वहां बैठते हैं क्या? वह निरुत्तर हो गई. इस तरह दो और मुखिया मायावती टुडे जमशेदपुर बागबेड़ा पूर्वी और लुआ बासा पंचायत सवाल -जवाब सुनकर आहिस्ता से खिसक गईं.

ये भी पढ़ें- JAMSHEDPUR : जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या, लूट और छिनतई के 15 मामलों का एक साथ किया खुलासा, 13 लोग दो हथियार और तीन बाइक के साथ गिरफ्तार, जाने किन मामलों का हुआ खुलासा

Related Articles

Back to top button