
Ranchi: जज उत्तम आनंद की मौत के मामले में रोज नए तथ्य सामने आ रहे हैं. गिरफ्तार लखन और राहुल वर्मा का मेडिकल जांच में शराब के नशे में होने की पुष्टि की है. जज उत्तम आनंद हत्याकांड में गिरफ्तार दोनों अपराधी नशे के आदी हैं. इसके लिए पुलिस ने दोनों का नशा करने संबंधी भी जांच कराई है, ताकि यह पता चल सके कि 24 घंटे में दोनों ने नशा किया था या नहीं. दोनों के ब्लड व यूरिन सैंपल जांच के लिए रांची भेजे गए थे. रिपोर्ट में उनके नशे में होने की बात सामने आई है. जज साहब को धक्का मार कर भागने के बाद ऑटो चालक ने गोविंदपुर के समीप यात्रियों को भी बैठाया था. एडीजे-8 उत्तम आनंद धनबाद सिविल कोर्ट के जज थे.
इसे भी पढ़ें : मॉनसून: पतरातू डैम का फाटक खोला गया, प्रबंधन ने जारी किया अलर्ट
आदतन अपराधी हैं गिरफ्तार आरोपी
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी लखन वर्मा और उसका पड़ोसी राहुल वर्मा आदतन अपराधी हैं. दोनों नशे के आदी हैं. इस कारण शराब समेत अन्य नशीली चीजों का जुगाड़ करने के लिए वे चोरी करते थे. नशे में अकसर लोगों से मारपीट भी करते थे. चोरी के एक केस में राहुल बाल सुधार गृह जा चुका है.
लखन वर्मा परिवार से अलग मिट्टी के पुश्तैनी मकान में अकेला रहता है, जबकि उसके परिजन डिगवाडीह मांझी बस्ती में रहते हैं. राहुल परिवार के साथ डिगवाडीह 12 नंबर सोनारपट्टी में रहता है. वहां परिजनों और स्थानीय लोगों से बात करने पर पता चला कि दोनों चार दिनों से लापता थे. अब पुलिस भी इस बिंदु पर तफ्तीश कर रही है कि दोनों चार दिनों से कहां थे और किनके संपर्क में आए.
इसे भी पढ़ें : नक्सलियों ने चौरा स्टेशन को उड़ाने की दी धमकी, पटना-हावड़ा रेलमार्ग पर परिचालन ठप

जांच में पता चला कि जिस रामदेव लोहार के ऑटो को चोरी कर घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने रामदेव का रिकॉर्ड खंगाला तो पता चला कि रामदेव खुद बड़ा डकैत है. वह 6 डाका कांड में जेल जा चुका है. पुलिस उसे गिरफ्तार करने गई तो वह फरार हो गया.

पुलिस के मुताबिक रामदेव पुराना क्रिमिनल है. उसके खिलाफ जोरापोखर, सुदामडीह व पाथरडीह थानों में छिनतई, डकैती समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. उस पर आरोप है कि वह पत्थरमार गिरोह का सरगना था. पत्नी सुगिनी देवी ने पुलिस को लिखित आवेदन दिया था, जिसमें बताया कि बुधवार को अलसुबह करीब साढ़े तीन बजे घर के बाहर देखा तो ऑटो वहां से गायब था.

आदतन अपराधी हैं गिरफ्तार आरोपी


