JharkhandRanchi

शराब दुकान खुलने से महिलाओं में आक्रोश, विरोध प्रदर्शन

Ranchi : चुटिया थाना क्षेत्र स्थित पॉवर हाउस के पास स्थानीय महिलाओं ने शराब दुकान खुलने का विराेध किया. महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए चुटिया थाना पहुंचकर आक्रोश जताया. पुलिस ने महिलाओं को समझाने की कोशिश की लेकिन उनका कहना था कि वो किसी भी हाल में इलाके में शराब दुकान नहीं खुलने देंगी. क्योंकि शराब दुकान खुलने से गुंडागर्दी और छेड़खानी की घटनाओं में बढ़ोतरी हो जाएगी.

इसे भी पढ़ेंःक्यों न बीमार पड़े झारखंड? भगवान भरोसे मरीजों का इलाज, न नर्स, न डॉक्टर, न ही जरूरत भर पारा मेडिकल…

मतदान बहिष्कार किया जाएगा

विरोध कर रही महिलाओं का कहना था कि अगर उनकी बात नहीं मानी गयी तो चुनाव के दौरान मतदान का बहिष्कार किया जाएगा. उनका कहना था कि शराब दुकान की वजह से ही माेहल्ले और आस-पास के इलाकों में शराबियाें का अड्डा बना रहता है. अक्सर युवतियाें और महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं हाेती रहती हैं.

इसे भी पढ़ेंःखूंटी से कालीचरण मुंडा, धनबाद से कीर्ति आजाद कांग्रेस के उम्मीदवार, हजारीबाग अब भी होल्ड पर

महिलाओं के विरोध के बाद हटाया गया था शराब दुकान

गौरतलब है कि इससे पहले महिलाओं के विरोध के कारण रविवार को चुटिया स्थित महादेव मंडा के पास से शराब के दुकान को हटाया गया था.

स्थानीय लोगों का कहना था कि महादेव मंडा से पांच साै मीटर की दूरी में तीन शराब की दुकानें खुल चुकी थी. दुकान खुलने की वजह से इलाके का माहौल खराब होता जा रहा था. अक्सर लाेग शराब लेकर जहां-तहां पीते नजर आते थे. ऐसे में महिलाओं के लिए उस रास्ते से आना-जाना भी मुश्किल हो गया था.

आसपास स्कूल भी हैं, जिससे वहां पढ़ने वाले बच्चों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है. महिला और स्थानीय लोगों के विरोध के बाद शराब दुकान को महादेव मंडा के पास से हटाकर पावर हाउस के पास खोलने का निर्णय लिया गया.

इसे भी पढ़ें: पूर्व नौकरशाहों ने राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी, निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर उठाये सवाल

Related Articles

Back to top button