
Shrinagar: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में अस्पताल में आतंकी हमले की खबर है. बताया जा रहा है कि आरएसएस से जुड़े नेता चंद्रकांत को टारगेट कर किया गया.
हमले में नेता चंद्रकांत गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, जबकि उनके बॉडीगार्ड की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि हमलावर ने बुर्का पहना हुआ था.
इसे भी पढ़ेंः असमः गोमांस बेचने के आरोप में बुजुर्ग मुस्लिम के साथ बदसलूकी, जबरन खिलाया सूअर का मीट
हॉस्पीटल के ओपीडी में हमला
चंद्रकांत को निशाना बताते हुए ये हमला अस्पताल के अंदर ओपीडी में किया गया है. जहां स्थानीय नेता अपने बॉडीगार्ड के साथ मौजूद थे.
इसी दौरान बुर्का पहने हुए एक व्यक्ति ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी. जिससे चंद्रकांत जख्मी हो गए, जबकि उनके बॉडीगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई. साथ ही हमलावर बॉडीगार्ड का हथियार छीनकर भी फरार हो गया.
इसे भी पढ़ेंःपूर्व नौकरशाहों ने राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी, निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर उठाये सवाल
फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है कि बुर्के के पीछे छिपा हमलावर पुरुष था या महिला. वहीं अस्पताल कैंपस में फायरिंग से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा. बताया जा रहा है कि अस्पताल के बाहर पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी भी की जा रही है.
इसे भी पढ़ेंःपहले चरण की वोटिंग के लिए आज थमेगा चुनावी शोर, कई दिग्गजों की किस्मत EVM में होगी कैद




