
Bhagalpur: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर बदमाशों ने की हत्या कर दी. कुछ दिन पहले ही लेन देन को लेकर प्रॉपर्टी डीलर ध्रुव बिंद का कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से विवाद हुआ था. परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी कराई है. थानाध्यक्ष लाल बहादुर ने बताया कि तीनों नामजद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.




