BokaroJharkhand

योग्यता और अर्हता रखने के बाद भी नहीं मिल रही पदोन्नति

Ranchi : झारखंड में योग्य और अर्हता रखनेवाले अधिकारी हमेशा प्रोन्नति से वंचित रहते हैं. ऐसा ही हाल पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग का है. यहां पर सहायक निदेशक (संस्कृति) के पद पर पदस्थापित विजय पासवान को प्रमोशन ही नहीं मिल रहा है. ये बिहार और झारखंड के एकमात्र ऐसे अधिकारी हैं, जिन्हे संस्कृति के क्षेत्र में विशेष अनुभव है. 34वीं बीपीएससी बैच के अधकिारी को अब तक झारखंड में प्रमोशन ही नहीं मिला है.

इसे भी पढ़े : सांसद रामटहल चौधरी पर ST/SC अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज

मंत्री ने विभागीय सचिव को लिखा था पत्र

विभागीय मंत्री अमर बाउरी ने पासवान की योग्यता को देखते हुए, उन्हें प्रोमोशन देने की अनुशंसा भी की है. इन्हीं के बैच के एक अधिकारी को विभाग का निदेशक भी सरकार ने बना रखा है. इससे ये काफी कुंठित हो गये हैं. उन्होंने विभागीय सचिव को पत्र लिख कर कहा है कि यदि उन्हें प्रमोशन नहीं दिया गया,  तो वे न्यायालय के शरण में जायेंगे.

इसे भी पढ़े : DSP किशोर रजक की अनोखी पहल, फेसबुक LIVE के माध्यम से करा रहे JPSC Mains की तैयारी

क्या कहते हैं विभाग के अधिकारी

विभाग की तरफ से संस्कृति कार्य निदेशालय के अंतर्गत आनेवाले उप निदेशक के पद पर अब तक किसी की बहाली नहीं की गयी है. विभाग के अधिकारियों का पहले यह कहना था कि अलग राज्य बनने के बाद संस्कृति निदेशालय में पद का सृजन नहीं किया गया था. कैडर बंटवारे के बाद 2007 के बाद उप निदेशक का पद सृजित किया गया. पर इस पद पर किसी भी अधिकारी की पोस्टिंग नहीं की गयी. पासवान इस पद के एकल उम्मीदवार हैं. उन्हें 1989 के बाद से एक भी प्रोन्नति नहीं मिली है. इससे वे काफी दुखी भी हैं.

Related Articles

Back to top button