
Ranchi: झारखंड बायोडायवर्सिटी बोर्ड (वन,पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखण्ड), रांची को ज्वाइंट डायरेक्टर और डिप्टी डायरेक्टर पद के लिए योग्य कैंडिडेट की तलाश है. इस पद के लिए उसने विज्ञापन भी जारी कर दिया है. अनुबंध के आधार पर इस पद पर नियुक्ति की जायेगी. इस पद के लिए एसोसिएट प्रोफेसर्स या असिस्टेंट प्रोफेसर्स या साइंटिस्ट्स बैकग्राउंड वालों की नियुक्ति होगी. इन पदों के लिए 2 जुलाई तक आवेदन जमा होंगे. बायोडायवर्सिटी बोर्ड में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्युटी (ओएसडी) के पद पर भी डेपुटेशन के आधार पर नियुक्ति की जानी है. इसके लिए केंद्र, राज्य सरकार के ऐसे पदाधिकारी जिनका पे स्केल 15600-39100 (पे बैंड 3) हो, वे ही योग्य होंगे. इस पद के लिए भी 2 जुलाई तक आवेदन किए जा सकते हैं. विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट www.jbb.jharkhand.gov.in देखें.




