National

खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह का भाई ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

Jalandhar: पंजाब के जालंधर में देहात पुलिस ने श्री खड़ूर साहिब से सांसद और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है. अमृतपाल के भाई के पास से आइस (ड्रग्स) भी बरामद हुई. सूत्रों से पता चला है कि हरप्रीत सिंह से पुलिस ने करीब 5 ग्राम आइस बरामद की है. हरप्रीत सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी अंकुर गुप्ता ने भी की है. हालांकि उन्होंने कहा- जल्द हम मीडिया के साथ ज्यादा जानकारी साझा करेंगे.

जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी अंकुर गुप्ता ने कहा- हमने हरप्रीत को गिरफ्तार किया है. जल्द हम इस बारे में आपसे और ज्यादा जानकारी साझा करेंगे. उन्होंने बताया कि हमें हरप्रीत से आइस बरामद हुई है. फिलहाल नशा कितना पकड़ा गया है, इस पर उन्होंने कुछ नहीं बताया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देहात पुलिस ने हरप्रीत सिंह को जालंधर के फिल्लौर से गिरफ्तार किया. सूत्रों के मुताबिक, फिल्लौर के डीएसपी ने गुरुवार (11 जुलाई) रात हरप्रीत को गिरफ्तार किया.

हरप्रीत नशे की हालत में था या नहीं अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. अमृतपाल सिंह ने जेल में रहते हुए श्री खड़ूर साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की. अमृतपाल सिंह ने कांग्रेस के कुलदीप सिंह जीरा को 1,97,120 वोटों हराया था. अमृतपाल ने पांच जुलाई को सांसद के तौर पर शपथ ली. अमृतपाल को असम की डिब्रूगढ़ जेल से दिल्ली संसद लाया गया था. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सांसद पद की शपथ दिलाई थी.

 

Related Articles

Back to top button