National

बाल संरक्षण आयोग की नोटिस पर प्रियंका का जवाब, कहा- मैं इंदिरा की पोती, BJP की अघोषित प्रवक्ता नहीं

New Delhi: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को आगरा जिला प्रशासन और उत्तर प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से हाल में ही नोटिस मिला है.

इस नोटिस को लेकर शुक्रवार को प्रियंका गांधी ने कहा कि राज्य सरकार अपने विभागों के माध्यम से चाहे जितनी धमकी दे ले, लेकिन वह इंदिरा गांधी की पोती हैं और जनता के प्रति कर्तव्य निभाते हुए उनके सामने सच्चाई रखती रहेंगी.

इसे भी पढ़ें- ऊर्जा विभाग में छह महीने के लिये आयी मुंबई की एजेंसी पीडब्ल्यूसी, सरकार बदलते ही बंद हुआ काम

क्या कहना है प्रियंका गांधी का

प्रियंका ने ट्वीट किया कि जनता के एक सेवक के रूप में मेरा कर्तव्य यूपी की जनता के प्रति है, और वह कर्तव्य सच्चाई को उनके सामने रखने का है. किसी सरकारी दुष्प्रचार को आगे रखना नहीं है.

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि उप्र सरकार अपने अन्य विभागों द्वारा मुझे फिज़ूल की धमकियां देकर अपना समय व्यर्थ कर रही है. जो भी कार्यवाही करना चाहते हैं, बेशक करें. मैं सच्चाई सामने रखती रहूंगी. मैं इंदिरा गांधी की पोती हूं, कुछ विपक्ष के नेताओं की तरह भाजपा की अघोषित प्रवक्ता नहीं.

इसे भी पढ़ें- PM ने लॉन्च किया ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान’, सवा करोड़ मजदूरों को मिलेगा रोजगार

क्यों मिला प्रियंका को नोटिस

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने प्रियंका को कानपुर स्थित बालिका संरक्षण गृह से जुड़े मामले पर ‘भ्रामक’ टिप्पणी करने के आरोप में गुरुवार को एक नोटिस भेजा और उनसे तीन दिन के अंदर जवाब मांग है.

नोटिस में कहा गया है कि अगर वह अपनी पोस्ट का खंडन नहीं करती हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. कुछ दिनों पहले आगरा के एक मेडिकल कॉलेज में 48 घंटे के भीतर 28 लोगों की मौत के दावे को लेकर प्रियंका द्वारा किये गये ट्वीट पर भी जिला प्रशासन ने उन्हें नोटिस जारी किया था.

इसे भी पढ़ें- सरकारी स्कूल के WhatsApp स्टडी ग्रुप में डाला अश्लील वीडियो, परियोजना निदेशक ने 24 घंटे में कार्रवाई का दिया आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button