Education & CareerJharkhandRanchi

प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन ने सरकार से की आठवीं से नीचे कक्षाओं की पढ़ाई शुरू कराने की अपील

Ranchi : राज्यभर में स्कूलों में सोमवार से आठवीं से ऊपर की कक्षाओं की पढ़ाई शुरू हो गयी. राज्य सरकार की इजाजत के बाद कई स्कूल सोमवार से खुले. हालांकि इनमें अपेक्षित तौर पर विद्यार्थियों की संख्या नहीं दिखी. इधर प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि आठवीं क्लास से नीचे की पढ़ाई भी स्कूलों में शुरू की जानी चाहिए.

पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे के मुताबिक सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य दिशा-निर्देशों के तहत आठवीं कक्षा से नीचे की अन्य कक्षाओं के बच्चों के लिए भी पढ़ाई शुरू कर देनी चाहिए.

इसे लेकर पासवा का राज्य स्तरीय प्रतिनिधिमंडल जल्द ही सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात करेगा. इसमें पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद भी शामिल होंगे.

इसे भी पढ़ें : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर मुसीबत में, मुंबई के कोर्ट ने जारी किया वारंट

कोरोना संकट में बच्चों की पढ़ाई का नुकसान

आलोक दुबे के अनुसार कोरोना संकट के कारण सालभर तक स्कूल बंद रहे. इसके कारण बच्चों को पढ़ाई का बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है. पठन-पाठन प्रभावित हुआ. पर धीरे-धीरे स्थितियां सामान्य होती जा रही हैं.

अब जब राज्य सरकार ने स्कूलों को खोलने की अनुमति दी है तो निजी स्कूलों में भी रौनक देखने को मिल रही है. बच्चे और अभिभावक भी इसे लेकर काफी उत्साहित नजर आये हैं. सोमवार को कई स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम दिखी पर आने वाले समय में संख्या बढ़ेगी.

कोरोना गाइडलाइन को फॉलो करना जरूरी

पासवा के मुताबिक निजी विद्यालयों से भी बच्चों की पढ़ाई में लाभ मिल रहा है. कोरोना काल की चुनौती अब भी बरकरार है. ऐसे में सभी प्राइवेट स्कूलों और कोचिंग सेंटरों को चाहिए कि वे सरकार से मिले आदेश के बाद कोरोना गाइडलाइन को फॉलो करते हुए बच्चों, छात्रों को क्वालिटी एजुकेशन दें.

इसे भी पढ़ें : रिश्वत लेते CCTV में कैद हुए पीसीआर 28 के पुलिसकर्मी, एसएसपी ने सभी को किया सस्पेंड

Related Articles

Back to top button