JamtaraJharkhand

जामताड़ा : कोरोना से प्रभावित 150 लोगों के बीच राशन और कोरोना किट का वितरण

Jamtara : नाला प्रखंड कार्यालय परिसर में सामाजिक संस्था बदलाव फाउंडेशन की तरफ से कोरोना प्रभावित लोगों के बीच सूखे राशन का वितरण किया गया. नाला प्रखंड के 16 पंचायत के 35 गांवों के 150 लाभुकों के बीच राशन व कोरोना किट का वितरण किया गया.

सभी चयनित लाभुकों को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रकाश मंडल, नाला आरके प्लस 2 उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार, संस्था के परियोजना समन्वयक दिनेश यादव व प्रखंड समन्वयक रामरूप कुमार सिंह के हाथों राशन व किट का वितरण किया गया.

इसे भी पढ़ेंःगोपालगंज में 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुल गये स्कूल, कोरोना गाइडलाइंस का हो रहा पालन

इसके साथ ही सभी लाभुकों को कोरोना वैक्सीन लेने के लिए भी जागरूक किया गया. लाभुकों को 25 किलो चावल, 5 किलो आलू, एक लीटर सरसों का तेल, 750 ग्राम सोयाबीन, एक किलो दाल, 300 ग्राम मसाला का पैकेट, 2 किलो नमक, बिस्कुट सहित मास्क व साबुन दिया गया.

इसे भी पढ़ेंःगद्दार धरायाः सेना को सब्जी की आपूर्ति करने वाला पाकिस्तान के लिये करता था जासूसी, सैन्य कर्मियों की संलिप्तता से इन्कार नहीं

प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रकाश मंडल ने कहा कि कोरोना के कारण अनेको परिवार को आर्थिक समस्या से गुजरना पड़ा है. संस्था द्वारा जिस प्रकार लोगों को आर्थिक मदद का बीड़ा उठाया है वह काबिले तारीफ है.

मौके पर संस्थान के जहूर अंसारी, लिशिया घोष, संचित्ता मंडल, सुखदेव मरांडी, गोतम मंडल, बन्दना, आरती टुडू, विष्णु, प्रतिमा मिर्धा, रूपा तिवारी, बोबी मिश्र सहित अन्य मौजूद थे.

इसे भी पढ़ेंःJharkhand Corona Update: सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी, रोजाना मिलने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि

Related Articles

Back to top button