
Latehar: जिले के सदर अस्पताल में एक विक्षिप्त महिला के साथ एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है जिसको देखकर मानवता भी शर्मसार एवं कलंकित हो गई है. सदर अस्पताल में भर्ती मानसिक व विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म किया गया. सबसे बड़ी बात है कि इस विक्षिप्त महिला के साथ एक युवक ने सदर अस्पताल परिसर में पहुंचकर दुष्कर्म किया. लेकिन अस्पताल प्रबंधन को इसकी भनक तक नहीं मिली.
इसे भी पढ़ें: Ranchi: होली में हुड़दंग किया तो खैर नहीं, चप्पे-चप्पे पर होगी पुलिस,
विक्षिप्त महिला के परिजनों के बारे में अस्पताल प्रबंधन के पास एक अज्ञात के नाम से अस्पताल में इंट्री है. जब अस्पताल में मीडिया के लोग अज्ञात के एडमिट के बारे में जानकारी लेने पहुंचे तो अस्पताल में कार्यरत एएनएम बीएचटी पेपर दिखाने से मना कर दिया. एएनएम व डॉ चन्द्रमणि बाखला ने कहा कि सीएस ने किसी को बीएचटी पेपर दिखाने से मना किया गया है अगर आपलोगों को देखना है तो सीएस से परमिशन लेकर आइए. इसके बाद बीएचटी पेपर दिखाया जाएगा.

अस्पताल प्रबंधन पर भी उठ रहे हैं सवाल
सदर अस्पताल में भर्ती एक मानसिक व विक्षिप्त महिला को उठाकर बगल में ले जाकर अपने हवस का शिकार बनाया.लेकिन अस्पताल प्रबंधन को पता तक नहीं चला कि मानसिक व विक्षिप्त महिला कहा गई है. वहीं अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी हवस के शिकार किए गए युवक का फोटो कैद हो गया है. इतना बड़ा कांड हो जाने के बाद भी अस्पताल प्रबंधन सर्तक नहीं दिख रहा है.
इससे पहले भी विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हो चुकी है
दो वर्ष पूर्व भी यहां विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म हुआ था जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई थी और उसने अस्पताल में स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था. लेकिन अस्पताल के एक स्टाफ के द्वारा बच्चा को भरण पोषण को लेकर रख लिया गया था. जिससे राज्य में जिले की बदनामी हुई थी.
मामला दर्ज
इधर इस घटना की जानकारी मिलते ही एसपी के निर्देश पर सदर थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे. मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
क्या कहते हैं सिविल सर्जन
घटना के विषय में सीएस संतोष श्रीवास्तव ने कहा मुझे इसकी जानकारी मिली है. मानसिक व विक्षिप्त महिला को एक कमिटी बनाकर रांची रिम्स रेफर कर देता हूं.




