
Chatra: स्थानीय रेड क्रॉस सोसाइटी भवन चतरा में गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह वितरण राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के सौजन्य से किया गया. कंबल वितरण कार्यक्रम में शामिल हाजी मो साबिर हुसैन ने बताया कि 40 गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया है. कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हाजी साबिर हुसैन ने कहा कि ठंड में गरीब ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण करना पुण्य का काम है. वहीं कंबल लेने पहुंचे गरीब ग्रामीणों के बीच रेड क्रॉस के सचिव राजकुमार अग्रवाल के द्वारा चूड़ा और गुड का वितरण किया गया.कंबल और चूड़ा गुड़ वितरण के मौके पर रेड क्रॉस के कार्यालय सदस्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: चतरा में अभाविप का विराट जिला छात्र सम्मेलन कार्यालय का हुआ उदघाटन




