
Ahmedabad : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार सुबह गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे. अपनी गुजरात यात्रा के दौरान सबसे पहले पीएम मोदी ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल को उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी.
जान लें कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता रहे केशुभाई पटेल का गुरुवार को लंबी बीमारी की वजह से निधन हो गया था.
इसे भी पढ़ें : फ्रांस पर आतंकी हमला : इस्लामिक आतंकवाद के मुद्दे पर दुनिया दो ध्रुवों में बंटी, टकराव तेज होने की आशंका
मोदी महेश और नरेश कनोडिया बंधु के परिजनों से मिले
इस क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने महेश और नरेश कनोडिया बंधु के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की, जिनका हाल ही में निधन हो गया था. महेश कनोडिया एक संगीतकार और गुजरात से भाजपा के पूर्व सांसद थे, जबकि नरेश कनोडिया एक अभिनेता थे.
मोदी गुजरात में कई परियोजनाओं को हरी झंडी दिखायेंगे और साबरमती रिवरफ्रंट और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बीच संचालित होने वाली सीप्लेन उड़ानों को भी हरी झंडी दिखायेंगे. पीएम मोदी नर्मदा जिले के केवडा में सरदार पटेल जूलॉजिकल पार्क, जिसे जंगल सफारी के नाम से भी जाना जाता है, का भी उद्घाटन करेंगे.
Gujarat: PM Narendra Modi to inaugurate Sardar Patel Zoological Park, popularly known as Jungle Safari, in Kevadia, Narmada district today
Visuals of preparations ahead of the inauguration pic.twitter.com/lb3ai5jdS7
— ANI (@ANI) October 30, 2020
इसे भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल अमित शाह से मिले, तो तृणमूल ने भाजपा का लाउडस्पीकर करार दिया
एक अक्टूबर को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा करेंगे
एक अक्टूबर की सुबह, पीएम मोदी सबसे पहले सरदार पटेल को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा करेंगे. इस अवसर पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और गुजरात पुलिस द्वारा एकता दिवस परेड नामक एक परेड का भी आयोजन किया जायेगा. उम्मीद की जा रही है कि यहां पर पीएम मोदी संबोधित भी करेंगे.
बताया गया कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास परेड ग्राउंड में बोलने के बाद पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सिविल सर्विस प्रोबेशनर्स के साथ बातचीत करेंगे. दोपहर बाद पीएम केवडिया और अहमदाबाद को जोड़ने वाली सीप्लेन सेवा शुरू करेंगे. वह फिर दिल्ली के लिए रवाना होंगे.
इसे भी पढ़ें : विश्व बैंक को 2020 में भारत भेजी जाने वाली धनराशि में नौ फीसदी की गिरावट का अंदेशा




