
Ranchi: स्मार्ट मीटर लगते ही उपभोक्ताओं के बीच अधिक बिल और देर से बिलिंग की शिकायत आने लगी है. इसे लेकर उपभोक्ताओं की ओर से अपने- अपने क्षेत्र के बिजली कार्यालयों में भी शिकायत की जा रही है. वहीं, जनसंगठनों की ओर से स्मार्ट मीटर के खिलाफ आवाज तेज की जा रही है. उपभोक्ता संरक्षण मोर्चा बनाया गया है. जिसके बैनर तले जनसंगठन स्मार्ट मीटर के खिलाफ एकजुट हो रहे है.
मोर्चा के नदीम खान ने जानकारी दी कि पिछले कुछ समय से स्मार्ट मीटर के खिलाफ लोगों में असंतोष व्याप्त है. रांची में ट्रायल में लगे स्मार्ट मीटर से बेतहाशा बिल वृद्धि के खि़लाफ़, सब्सिडी का लाभ नहीं मिलने समेत अन्य मामलों में लोग एकजुट हुए है. अलग- अलग इलाके में लोगों की प्रतिक्रिया भी मिल रही है. पिछले दिनों जनसुनवाई भी आयोजित की गयी. जिसमें लोगों ने अपनी समस्या रखी. खान की मानें तो आने वाले दिनों में मोर्चा की ओर से आंदोलन तेज किया जायेगा. फिलहाल ईई स्तर पर मोर्चा ने ज्ञापन सौंपा है. जहां केरल की तर्ज पर स्मार्ट मीटर वापस लेने की मांग की गयी है.
किन-किन समस्याओं पर मोर्चा कर रही काम
पुराने ही मीटर को लगाने, बिजली टैरिफ कम करने, 200 यूनिट बिजली निःशुल्क करने, बिजली कनेक्शन का रेट कम करने, बिजली से हुई मौत पर मुआवजा देने समेत अन्य मांगों के लिये मोर्चा काम कर रही है. वहीं, मोर्चा के कुछ सदस्यों ने जानकारी दी कि इस मामले में हाईकोर्ट में पीआइएल फाइल करने की तैयारी की जा रही है. खान ने बताया कि जनुसनवाई में लोगों की समस्याओं से रूबरू होने का अवसर मिला. जहां लोगों ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से तीन से दस गुना बिजली बिल आ रहा है. उन्होंने बताया कि मोर्चा की मांग है कि केरल सरकार की तर्ज़ पर स्मार्ट मीटर को रोल आउट करें. रांची के बिजली उपभोक्ता वरना बाध्य होकर आंदोलन करने पर विवश होंगे. आंदोलन के अंतिम चरण में बिजली उपभोक्ता खुद से ही आपने घरों में लगे स्मार्ट मीटर को उखाड़ कर विद्युत मुख्यायल में जमा कर देंगे.
इसे भी पढ़ें: G-20 समिट के उद्घाटन में बोले PM मोदी, सभी के साथ मिलकर चलने का समय




