Jamshedpur

अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति पर कल रक्तदान शिविर, तैयारियां पूरी

Jamshedpur : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महानगर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार की अगुआई में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 25 दिसंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन गोलमुरी केबल वेलफेयर क्लब सभागार में किया जायेगा. मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास होंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय सांसद विद्युत वरण महतो मौजूद रहेंगे. मौके पर सम्मानित अतिथि के रूप में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, पूर्व विधायक मेनका सरदार, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरुदेव सिंह राजा मौजूद रहेंगे .शिविर के लिए जमशेदपुर भाजपा वर्तमान एवं सभी पूर्व जिलाध्यक्षों सहित तमाम वर्तमान एवं पूर्व मंडल कमेटियों को भी निमंत्रण भेजी गई है.

शिविर को लेकर जनसंपर्क

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने स्वयं शुक्रवार को रक्तदान शिविर को सफ़ल बनाने के लिए जनसंपर्क और जागरूकता अभियान चलाया. उनके साथ गोलमुरी मंडल के भाजपाई भी बाज़ार और डोर-टू-डोर दस्तक देकर लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया.

इसे भी पढ़ें- शराब के नशे में धुत्त था दुमका जरमुंडी थाने का जवान, साकची पुलिस के साथ की हाथापायी

Related Articles

Back to top button