Corona_UpdatesJharkhandLead NewsRanchi

डिलीवरी के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं का होगा रैपिड एंटीजन टेस्ट

संक्रमण से बचाव को लेकर टेस्ट किया गया अनिवार्य

Ranchi: कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर थोड़ी धीमी पड़ गई है. इस बीच तीसरी लहर से भी निपटने की तैयारी हेल्थ डिपार्टमेंट ने शुरू कर दी है. इसके तहत डिलीवरी के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को हॉस्पिटल में एडमिट लेने से इनकार नहीं कर सकेंगे. वही हर गर्भवती महिला का रैपिड एंटीजन टेस्ट करना अनिवार्य कर दिया गया है. इससे पता लगाया जा सकेगा कि डिलीवरी के लिए आई महिला पॉजिटिव है या नेगेटिव. इसी के आधार पर तत्काल उसका इलाज शुरू कर दिया जाएगा.

बताते चलें कि कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद संस्थागत डिलीवरी में अचानक से कमी आई है. डर से लोग हॉस्पिटल जाना ही नहीं चाहते कि कहीं उन्हें इंफेक्शन ना हो जाए. ऐसे में हेल्थ डिपार्टमेंट का पूरा फोकस अब संस्थागत डिलीवरी पर है.

इसे भी पढ़ें – चतरा :  11 हजार वोल्टेज के बिजली पोल पर पेड़ गिरने से 30 गांव अंधेरे में

पॉजिटिव होने पर कोविड केयर में इलाज

एसिंप्टोमेटिक पाए जाने पर डिलीवरी के बाद महिला को होम आइसोलेशन में रखा जाएगा. अगर कोई महिला सिंप्टोमेटिक पाई जाती है तो उसका इलाज डेडिकेटेड कोविड केयर हॉस्पिटल में रखकर किया जाएगा जहां ट्रेंड गायनेकोलॉजिस्ट हर 2 घंटे पर आकर महिला मरीज की जांच करेगी.

गर्भवती महिलाओं के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. हेल्थ डिपार्टमेंट ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है.

इसे भी पढ़ें – आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए बन रहा तीन लाख से अधिक राहत किट, एक लाख हो चुके हैं तैयार

Related Articles

Back to top button