Crime NewsLead NewsNationalTOP SLIDER

BIG NEWS : पूर्व DGP को उत्पात मचाना पड़ा महंगा, खानी पड़ी हवालात की हवा

पहले भी गुंडागर्दी के चक्कर में फंस चुके हैं राजस्थान के पूर्व डीजीपी नवदीप सिंह

Jaipur :   राजस्थान पुलिस के पूर्व मुखिया को शांति भग्न करने के आरोप में थाने की हवालात की हवा खानी पड़ गई. ऐसा कहा जा रहा है कि राजस्थान के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब किसी पूर्व DGP को गिरफ्तार किया गया है.

यह है पूरा मामला

घटना वैशाली नगर थाना इलाके की है, जहां पर वैशाली नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान पुलिस के पूर्व डीजीपी नवदीप सिंह को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोप है कि नवदीप सिंह ने अपने रिश्तेदार के घर पर जबरन घुसने का प्रयास किया और उससे बदसलूकी करते हुए मारपीट भी की.

इस दौरान रिश्तेदार की ओर से वैशाली नगर थाने में मामला भी दर्ज कराया गया. जांच पड़ताल के बाद वैशाली नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूर्व डीजीपी नवदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया. इतना ही नहीं पुलिस कार्रवाई के दौरान नवदीप सिंह ने धौंस दिखाते हुए वैशाली नगर थाना पुलिस को धमकाया भी. लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी और उन्हें हवालात में डाल दिया.

इसे भी पढ़ें :Ranchi: जमीन दिलाने के नाम पर ढाई लाख की ठगी, पैसा मांगने पर बर्बाद कर देने की धमकी

पहले भी दर्ज है एक केस

आपको बता दें कि इससे पहले भी राजस्थान पुलिस के पूर्व डीजी नवदीप सिंह और उनकी पत्नी परमजीत सिंह के खिलाफ जयपुर के सामोद थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था. उन पर आरोप था कि वे एक फार्म हाउस पर कब्जा करने की नीयत से 20-25 हथियारबंद गुंडों के साथ आए और फार्म हाउस में जमकर तोड़फोड़ की. साथ ही सुरक्षा गार्ड को जान से मारने की धमकी भी दी.

सामोद के जटावाली गांव में सुरजीत फार्म हाउस है. इस फार्म को लेकर कई वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा है. पूर्व डीजी नवदीप सिंह की पत्नी परम नवदीप सिंह और उनके भाई मुख्तियार सिंह सिद्धू के बीच मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है. 4 जनवरी नवदीप सिंह और उनकी पत्नी परम नवदीप सिंह समोद फार्म हाउस गए थे. सुरजीत फार्म हाउस के सुरक्षा गार्ड प्रवीण ने समोद थाने में मुकदमा दर्ज कराया.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand पंचायत चुनाव: जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए प्रत्याशी लगा रहे हैं कार्यालयों के चक्कर

क्या कहा गार्ड ने

प्रवीण का आरोप है कि नवदीप सिंह, उनकी पत्नी 20-25 गुंडों के साथ फार्म हाउस आए थे. फार्म हाउस के गेट को तोड़कर जबरन अंदर घुसे. तारबंदी को काट दिया. मुख्तियार की तलाश करते हुए सभी कमरों के ताले तोड़ दिए. उन लोगों फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों पर कपड़ा डाल दिया था.

फार्म हाउस के मालिक मुख्तियार सिंह वहां नहीं मिले तो गार्ड प्रवीण को जान से मारने की धमकी देकर चले गए. फार्म हाउस पर तोड़फोड़ के दौरान सुरक्षा गार्ड प्रवीण ने सामोद पुलिस थाने को सूचना दी थी. पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से 11 लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया था . पुलिस ने उनके कब्जे से 2 गाड़ियां भी जब्त की थीं.

इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : लखीमपुर कांड के आरोपी आशीष मिश्रा की बेल सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की, 1 हफ्ते में सरेंडर करने का दिया आदेश

Related Articles

Back to top button