
Ranchi: सिंगापुर सरकार द्वारा लोक सेवा पदक के लिए चयनित प्रकाश हेतमसरिया ने शनिवार को राजभवन में राज्यपाल रमेश बैस से भेंट की. सिंगापुर सरकार ने इस वर्ष अपने राष्ट्रीय दिवस पर राष्ट्रीय पुरस्कार लोक सेवा पदक के लिए प्रकाश हेतमसरिया के नाम की घोषणा की है.
इसे भी पढ़ें: BJP नेता की पिटाई के मामले ने पकड़ा तूल, दोनों ओर से FIR, CO ने अज्ञात के खिलाफ कराया केस दर्ज
किन्हें मिलता है यह पुरस्कार
यह पुरस्कार सिंगापुर में किसी व्यक्ति को सराहनीय जनसेवा कार्य या कला, साहित्य, खेलकूद, विज्ञान, व्यापार, व्यवसाय एवं श्रम आंदोलन के लिए क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा के लिए प्रदान किया जाता है.
1999 में प्रकाश ने ली सिंगापुर की नागरिकता
प्रकाश हेतमसरिया का जन्म एवं प्रारम्भिक शिक्षा रामगढ़ में ही हुई. वे 1995 में सिंगापुर गये और 1999 में उन्होंने वहां की नागरिकता ली. राज्यपाल ने उन्हें इस सम्मान के लिए बधाई दी.
इसे भी पढ़ें: चाईबासा : सदर बाजार काली मंदिर की दानपेटी से चोरी का आरोपी गिरफ्तार, नकदी बरामद




