DhanbadJharkhand

BJP नेता की पिटाई के मामले ने पकड़ा तूल, दोनों ओर से FIR, CO ने अज्ञात के खिलाफ कराया केस दर्ज

Dhanbad: सुतुकडीह मध्य विद्यालय में भाजपा नेता साधन महतो पर झरिया विधायक के अंगरक्षक के थप्पड़ मारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. मामले में भाजपा नेता साधन महतो ने एक ओर जहां झरिया विधायक के दो अंगरक्षक के अलावे पूर्व पार्षद सुमित सुपकार व गौरी शंकर रवानी के खिलाफ मारपीट व गाली गलौझ व महिलाओं से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है. वहीं झरिया अंचल अधिकारी प्रमेश कुमार कुशवाहा ने नशे में धुत्त अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य मे बाधा डालने की शिकायत की है. दोनों ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद सुदामडीह पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. मामले का अनुसंधानकर्ता जमादार शैलेश कुमार को बनाया गया है.

भाजपा नेता साधन महतो की शिकायत पर सुदामडीह थाना में पुलिस ने कांड संख्या 65/ 2021, दिनांक 10/12/2021 धारा 341/ 323/ 504/ 506/ 34 भादवि के तहत पूर्व पार्षद सुमित सुपकार, गौरीशंकर रवानी व दो अंगरक्षक के विरुद्ध केस दर्ज किया है. दूसरी ओर झरिया के CO (झाप्रसे) प्रमेश कुशवाहा की लिखित शिकायत पर सुदामडीह थाना में कांड संख्या 66/2021 दिनांक 10/12/2021 धारा 353/34 भादवि के तहत अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला अंकित किया गया है. पुलिस दोनों मामले की छानबीन में जुटी है.

BJP नेता ने शिकायतवाद में कहा है – झरिया विधायक के इशारे पर मारपीट

सुदामडीह न्यू माइनस कालोनी निवासी साधन महतो उर्फ शुभंकर महतो ने अपनी शिकायत में पुलिस से कहा है कि धनबाद DC के निर्देश पर सुबह 10 बजे झरिया CO की देखरेख में सुतुकडीह मध्य विद्यालय में जनता दरबार लगाया गया था. ग्रामीणों की समस्या से जुड़ा एक आवेदन पत्र DC महोदय के नाम से CO के समक्ष दे रहे थे. उसी समय सुमित सुपकार, गौरीशंकर रवानी ने आवेदन देने से मना किया. कहा कि तुमलोग यहां से जाओ. यह जनता दरबार तुमलोगों के लिए नहीं है.

इसे भी पढ़ें: चाईबासा : सदर बाजार काली मंदिर की दानपेटी से चोरी का आरोपी गिरफ्तार, नकदी बरामद

उसी दरम्यान झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के इशारे पर उनके दो अंगरक्षक आकर मारपीट, गाली -गलौज व महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे. मारपीट के बाद हमें धक्का देकर विद्यालय परिसर से बाहर कर दिया. अंगरक्षक का नाम मालूम नहीं है. जिन महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, उनमें समरी देवी, नमिता देवी, अनिता देवी, गुड़िया देवी, सुनीता देवी, रेखा धीवर शामिल हैं. श्रवण कुमार, सूरज यादव, राहुल राय के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया. साधन ने दोषियों पर उचित कार्रवाई की मांग पुलिस से की है.

झरिया के CO की शिकायत सरकारी काम में बाधा डालने की कोशिश

दूसरी ओर झरिया के CO (झाप्रसे) प्रमेश कुशवाहा ने थाना में शिकायत कर कहा है कि वार्ड संख्या 51 अंतर्गत मध्य विद्यालय सुतुकडीह में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आमजनों की समस्या के निराकरण के लिए आयोजित शिविर के दौरान कुछ अज्ञात व्यक्ति ने शराब के नशे में सरकारी कार्यक्रम को भंग करने व विधि-व्यवस्था के खिलाफ स्थिति उत्पन्न करने की कोशिश की. स्थानीय लोगों से पूछताछ कर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध सरकारी कार्य मंड बाधा उत्पन्न करने के लिए दोषियों को चिह्नित करते हुए थाना में शिकायत कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है.

इसे भी पढ़ें:GOOD NEWS : आप भी ले सकते हैं फ्री में बिजली, जानें कैसे लें सकते हैं सरकार से सब्सिडी

Related Articles

Back to top button