
New Delhi: झारखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने राहत भरी खबर दी है. स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट पर जानकारी देते हुए बताया है कि झारखंड ने 3 करोड़ डोज का आंकड़ा पार कर लिया हैं. साथ ही बताया कि 3 करोड़ 52 हजार 1 सौ 83 डोज (पहली और दूसरी) मिलाकर हो गए हैं. इसमें प्रथम 1 करोड़ 86 लाख 81 हजार 4 सौ 12 एवं दूसरा डोज 1 करोड़ 13 लाख 70 हजार 7 सौ 71 हैं.
इसे भी पढ़ेंःसोलर लाइट: बंशीधरनगर में बिना काम पूरा किये कर दिया 85 लाख का भुगतान, पांच इंजीनियरों को शो-कॉज
उन्होंने राज्यवासियों से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग कोविड टीकाकरण अभियान में जरूर हिस्सा लें. जिन्होंने अभी तक एक भी डोज नहीं लिया है वे अविलंब सरकार द्वारा निर्धारित टीका केंद्र में जाकर टीका लें. जिन्होंने पहला डोज ले लिया है और समय दूसरा डोज का हो गया है वे भी जल्द से दूसरा डोज ले लें.

11 माह 17 दिन का सफर
राज्य में 5 अगस्त 2021 को 1 करोड़ डोज, 24 अक्टूबर 2021 को 2 करोड़ डोज, 20 दिसंबर 2021 को 1 करोड़ लोगों को दोनों डोज और 3 जनवरी 2022 को 3 करोड़ डोज का टीकाकरण पूरा किया गया है. सीमित संसाधन में भी सरकार ने 11 माह और 17 दिन में इस उपलब्धि को हासिल किया है जबकि शुरुआत के दिनों में झारखंड को कम मात्रा में दवा उपलब्ध कराई जा रही थीं.




