
Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट पिछले कुछ दिनों से सुनवाई का लाइव प्रसारण कर रहा है. प्रसारण के लिए हाईकोर्ट ने यू ट्यूब चैनल बनाया है. जहां, 15 दिसंबर से लाइव प्रसारण जारी है. अब तक 5723 लोगों ने हाईकोर्ट का लाइव प्रसारण देखा.
15 दिसंबर से सुनवाई लाइव होने पर लगभग छह सौ लोगों ने लाइव स्ट्रीमिंग का लाभ उठाया.अब तक हाईकोर्ट के यूट्युब चैनल के 274 सब्सक्राइब्र्स हैं. वहीं, 23 जनवरी से 2 जनवरी तक कोर्ट बंद रहा था. इस कारण इस दौरान लाइव प्रसारण भी नहीं हुआ.
तीन जनवरी को कोर्ट खुलने पर लगभग 270 लोगों ने लाइव प्रसारण देखा. चीफ जस्टिस रवि रंजन के आदेश के बाद हाईकोर्ट रजिस्ट्रार ने दो कोर्ट की सुनवाई लाइव करने का आदेश दिया था.
इसे भी पढ़ें :सोलर लाइट: बंशीधरनगर में बिना काम पूरा किये कर दिया 85 लाख का भुगतान, पांच इंजीनियरों को शो-कॉज
दो कोर्ट की सुनवाई का हो रहा प्रसारण
हाईकोर्ट की दो कोर्ट का प्रसारण लाइव यू ट्यूब चैनल पर जारी है. जिसमें कोर्ट नबंर दस और 12 है. इन दोनों कोर्ट रूम को लाइव प्रसारण की तकनीक से युक्त बनाया गया है. हालांकि जल्द ही अन्य कोर्ट का भी ऑनलाइन प्रसारण किया जायेगा. इसकी तैयार की जारी है. फिलहाल, कोरोन संक्रमण को देखते हुए हाईकोर्ट में सभी सुनवाई वर्चुअल मोड में की जा रही है.
इसे भी पढ़ें :5000 से अधिक लड़कियों का सौदागर पन्नालाल के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, 3.36 करोड़ की संपत्ति जब्त
15 जनवरी तक वर्चुअल सुनवाई
हाईकोर्ट की ओर से फिलहाल आदेश जारी है, उसके मुताबिक 15 जनवरी तक वर्चुअल सुनवाई होगी. कोरोना संक्रमण के कारण हाईकोर्ट ने सुनवाई वर्चअल हो रही है. इसके बाद आगे की स्थिति देखते हुए हाईकोर्ट इस संबध में आदेश जारी करेगा.
इसे भी पढ़ें :पटना में भीषण हादसा, तीन पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत, दो घायल




