GiridihJharkhand

गुरुनानक देवजी के प्रकाश पर्व को लेकर गिरिडीह में निकली प्रभातफेरी

Giridih: सिखों के पहले गुरु गुरु नानक देव जी महाराज के 555वें प्रकाश पर्व को लेकर गिरिडीह सिख समुदाय की ओर से हर दिन प्रभातफेरी निकाली जा रही है. इसी क्रम में मंगलवार को सिख समुदाय की ओर से शहर में प्रभातफेरी निकाली गई. प्रभातफेरी में डॉक्टर अमरजीत सिंह सलूजा, सरदार त्रिलोचन सिंह सलूजा, ऋषि सलूजा, सन्नी सिंह सलूजा, नरेंद्र सिंह, गुरविंदर सिंह,  इशमित कौर, हरमिंदर सिंह मोंगिया उर्फ गिन्नी समेत काफी संख्या में सिख समुदाय के लोग शामिल हुए.

प्रभातफेरी शहर के कई हिस्सों में भ्रमण की. मौके पर लोग शब्द कीर्तन करते चल रहे थे. प्रभातफेरी का समापन मंगलवार को ऋषि सलूजा के आवास पर हुआ. इस दौरान उनके आवास में आतिशबाजी कर प्रभात फेरी का स्वागत किया गया. लोगों के बीच चाय का वितरण किया गया.

Related Articles

Back to top button