JharkhandLead NewsRanchi

निकाय चुनाव में OBC आरक्षण सुनिश्चित कराने की फरियाद लेकर राजभवन पहुंची आजसू पार्टी

Ranchi: राज्यपाल रमेश बैस से आज राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने राज भवन आकर भेंट की. उन्हें एक ज्ञापन समर्पित किया. इसमें उल्लेख है कि राज्य सरकार निकाय चुनाव कराने की तैयारियों में जुटी है. इसके तहत ओबीसी के लिए आरक्षित विभिन्न स्तर के पदों को समाप्त किए जा रहे हैं. यानि निकाय चुनाव में ओबीसी (पिछड़ा वर्ग) को आरक्षण से वंचित किया जा रहा है. शिष्टमंडल द्वारा राज्यपाल से इस मामले में पहल करते हुए सरकार को आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया गया है ताकि निकाय चुनावों में पिछड़ों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित रहे.

 

इसे भी पढ़ें: 1932 खतियान, ओबीसी आरक्षण को विधानसभा सत्र से पारित कराने को अंबा प्रसाद को बनाया गया संयोजक

Related Articles

Back to top button